Board exam result 2025- बुधवार को जारी हुए छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाई स्कूल और हाई सेकेंडरी के परीक्षा परिणाम में प्रदेश होनहार विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम से अपने माता-पिता और शिक्षकों साथ ही समूचे छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पोस्ट कर कहा कि हाई स्कूल परीक्षा में शासकीय माध्यमिक शाला, गोंडाहूर (कांकेर) की प्रतिभावान बिटिया ईशिका बाला ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन
शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन
रायपुर।हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन किया गया। हिन्दी भाषा के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2025 में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, कोडागांव (कांकेर) के प्रतिभाशाली विद्यार्थी अखिल सेन ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

नक्सल प्रभावित अंचलों से आने वाले इन विद्यार्थियों ने न सिर्फ सफलता का परचम लहराया, बल्कि चुनौतियों एवं विपरीत परिस्थितियों को मात देकर इन होनहारों ने मेहनत, लगन और जुनून से सफलता की नई कहानी लिखी और लाखों छात्रों के लिए प्रेरणा बने हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
DUSU Election Result 2026: छात्रों के लिए क्या-क्या करेंगे? जीत के बाद ABVP के यश डबास ने बताया प्लान
DUSU Election Result 2026: छात्रों के लिए क्या-क्या करेंगे? जीत के बाद ABVP के यश डबास ने बताया प्लान
DUSU चुनाव 2026 के नतीजों के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अपनी प्राथमिकताएं बताईं. अध्यक्ष यश डबास हॉस्टल-PG सुरक्षा ऑडिट कराएंगे,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हाई स्कूल परीक्षा में 25 और हायर सेकेंडरी परीक्षा में 19 विद्यार्थियों ने टॉप 10 में स्थान बनाया है जो प्रदेश की शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों की प्रतिभा का परिचायक है।

छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाले होनहार बच्चों को ढेरों बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

ये खबर भी पढ़ें…
गरज-चमक के बीच मौत का कहर, जांजगीर-चांपा में बिजली गिरने से चार की मौत.. पसर गया मातम
गरज-चमक के बीच मौत का कहर, जांजगीर-चांपा में बिजली गिरने से चार की मौत.. पसर गया मातम
जांजगीर-चांपा... बारिश और गरज-चमक के बीच शनिवार को जांजगीर-चांपा जिले में आकाशीय बिजली आफत बनकर गिरी। जिले के अलग-अलग हिस्सों में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के उन होनहार विद्यार्थियों को, जिन्होंने आज जारी छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने माता-पिता, शिक्षकों एवं पूरे छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है, को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इन विद्यार्थियों की सफलता राज्य की शैक्षणिक गुणवत्ता और का परिचायक है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हाई स्कूल परीक्षा में शासकीय माध्यमिक शाला, गोंडाहूर (कांकेर) की प्रतिभावान बिटिया ईशिका बाला ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर बस्तर अंचल की प्रतिभा को राज्य स्तर पर पहचान दिलाई है।

इसी तरह हायर सेकेंडरी परीक्षा 2025 में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, कोडागांव (कांकेर) के अखिल सेन ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जो कांकेर और समूचे बस्तर अंचल के लिए गर्व की बात है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नक्सल प्रभावित अंचलों से आने वाले इन विद्यार्थियों ने विपरीत परिस्थितियों और चुनौतियों के बावजूद हार नहीं मानी और परिश्रम, संकल्प एवं जुनून से सफलता की नई मिसाल कायम की। इनकी यह उपलब्धि लाखों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जिलों से हाई स्कूल परीक्षा में 25 एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा में 19 विद्यार्थियों ने टॉप-10 सूची में स्थान बनाया है। यह प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में हो रहे सकारात्मक परिवर्तनों को रेखांकित करता है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इन होनहार विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि बस्तर अंचल के इन बच्चों ने यह सिद्ध किया है कि प्रतिभा किसी परिस्थिति की मोहताज नहीं होती। उनकी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास हम सभी के लिए प्रेरणा है। राज्य सरकार ऐसे होनहारों को हरसंभव सहयोग देगी, ताकि वे और ऊँचाइयाँ छू सकें।

मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी सफल विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए शिक्षकों और अभिभावकों को भी इस सफलता के लिए बधाई दी है।