Bilaspur

प्रणव शर्मा को भाजपा ने सौंपी नई जिम्मेदारी, जिला ग्रामीण भाजपा में मंत्री नियुक्त..विधायक ने दी बधाई

बिलासपुर…भाजपा संगठन में एक बार फिर अनुभव और मेहनत को तरजीह दी गई है। जिला भाजपा मीडिया प्रमुख प्रणव शर्मा को जिला ग्रामीण भाजपा में मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति बिलासपुर ग्रामीण जिले के संगठनात्मक विस्तार का हिस्सा है।

प्रदेश भाजपा महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी जगदीश रामू रोहरा के  हस्ताक्षर से जारी सूची के अनुसार, बेलतरा, मस्तूरी और कोंटा विधानसभा क्षेत्र से कुल 17 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है,l जिसमें जातीय संतुलन और महिला भागीदारी का विशेष ध्यान रखा गया है।

 क्षमता और सक्रियता का मिला पुरस्कार

प्रणव शर्मा की पहचान तेजतर्रार, रणनीतिक और जमीनी कार्यकर्ता के रूप में रही है। पूर्व में सीपत विधानसभा भाजयुमो महामंत्री, जिला भाजयुमो मंत्री एवं उपाध्यक्ष, समेत बेलतरा शहर मंडल उपाध्यक्ष जैसे कई ज़िम्मेदार पदों पर कार्य कर चुके हैं। बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने प्रणव शर्मा की नियुक्ति को लेकर खुशी जाहिर किया है और शुभकामनाएं भी दी है।

वर्तमान में प्रणव शर्मा जिला भाजपा मीडिया प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। 2023 विधानसभा और 2024 लोकसभा चुनावों में उनकी मीडिया रणनीति की व्यापक सराहना हुई। उन्हें पूरे बिलासपुर संभाग का मीडिया प्रभारी भी नियुक्त किया गया था।

संगठन की नीति—मेहनत को सम्मान

भाजपा  प्रणव शर्मा को दी गई नई भूमिका इस ओर संकेत करती है कि पार्टी प्रतिबद्ध, परिश्रमी और रणनीतिक सोच रखने वाले कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने में विश्वास रखती है।

प्रणव शर्मा ने इस नियुक्ति के लिए संगठन का आभार जताते हुए कहा कि वे पहले की तरह मीडिया प्रमुख के तौर पर भी सक्रिय रहेंगे और ग्रामीण भाजपा की नीतियों को जनता तक पहुँचाने का कार्य मजबूती से करेंगे।

Back to top button