Big newsBilaspurChhattisgarh

बड़ी खबर…पुलिस ने 3 अन्तर्राज्यीय तस्करों को किया गिरफ्तार..वाहन सेत 100 किलोग्राम गांजा बरामद…तीनों ने सुनाई कहानी

ओडिशा से गांजा तस्करी करते 100 किलो गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

बिलासपुर—कोनी और एसीसीयू की संयुक्त पुलिस टीम ने नशे के खिलाफ आपरेशन प्रहार अभियान चलाकर गांजा के अंतराज्यीय तस्करो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभिायन के दौरान आरोपियों से 100 किलो से अधिक गांजा बरामद किया है। वरिष्ठ पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने बताया कि मुखबीर की सूचना के बाद पुलिस टीम ने  चाक-चौबंद सुरक्षा इन्तजाम के बीच वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान गांजा तस्करी करते तीन अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को धर दबोचा है।
गिरफ्तार गांजा तस्करों का नाम पता ठिकाना
1) सौरभ यादव उर्फ पंकज निवासी ग्राम नारायणपुर पोस्ट बदलापुर थाना बदलापुर जिला जौनपुर उत्तरप्रदेश।
2) सचिन उर्फ मोंटी यादव निवासी ग्राम पहाड़पुर श्रीरामपुर थाना कादीपुर जिला सुल्तानपुर (उत्तरप्रदेश ।
3) विष्णु सिंह निवासी ग्राम-पोस्ट कादीपुर, थाना कादीपुर, जिला सुल्तानपुर उत्तरप्रदेश
आरोपियों से बरामद सामान
संयुक्त पुलिस टीम की कार्रवाई में तीन आरोपियों समेत गांजा और कीमती सामान बरामद किया गया है। आरोपियों से ब्राउन टेप से लपेट कर रखे गए 100 पैकेट में कुल 100 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके अलावा आरोपियों से सफेद रंग की टाटा नेक्साॅन कार क्रमांक UP 44 BH 3072 जब्त किया गया है। चार एण्ड्रायड मोबाईल फोन भी कब्जे में लिया गया है। बरामद सामान की कुल कीमत करीब सवा लाख रूपयों से अधिक है।
चलाया गया विशेष अभियान
मुखबीर से जानकारी मिली कि ओडिशा से गांजा लेकर रायपुर बिलासपुर के रास्ते अन्तर्राज्यी तस्कर सुल्तानपुर जा रहे हैं। पुलिस कप्तान ने जानकारी दिया कि  30 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिलासपुर प्रवास पर होंगे। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखकर संयुक्त पुलिस टीम ने मोपका बाई पास स्थित विनायक राइस मिल के सामने नेशनल हाईवे 130 पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया । इसी दौरान रायपुर से अम्बिकापुर की तरफ जाते टाटा नेक्साॅन कार क्रमांक UP 44 BH 3072 चेक किया गया। पुलिस टीम ने वाहन सवार सौरभ यादव और दो अन्य लोगों से पूछताछ किया। पूछताछ के दौरान तीनों की गतिविधियों को संदिग्ध पाया गया।
वाहन चेकिंग में 100 किलो गांजा बरामद
संदिग्ध गतिविधियों के मद्देनजर वाहन को चेक किया गया। पुलिस टीम ने वाहन मे छिपाकर रखे 3 थैलो में ब्राऊन रंग के टेप से रैप 100 पैकेट बरामद किया। छानबीन के दौरान जानकारी मिली कि बरामद पैकेट गांजा का है। पूछताछ में वाहन सवार सौरभ यादव, सचिन यादव और विषणु सिंह ने बताया कि बरामद पैकेट में गांजा है। 20 मार्च को उडीसा से खरीदने के बाद गांजा को लेकर  रायपुर बिलासपुर होते हुये सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश जा रहे थे।
अपराध कबूल करने पर तीनों आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। 100 किलो समेत सफेद रंग की टाटा नेक्साॅन कार क्रमांक UP 44 BH 3072,चार एण्ड्रायड मोबाईल को जब्त किया गया। आरोपियो के खिलाफ कोनी में नारकोटिक्स की धारा 20 (बी)  का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
वरिष्ठ पुलिस कप्तान ने जानकारी दिया कि गिरफ्तार आरोपीयों के अलावा गांजा तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ फायनेन्ष्यिल इन्वेस्टीगेशन किया जाएगा। नये तथ्य सामने आने के बाद विधि अनुसार कार्यवाही को अंजाम दिया जाएगा।
कार्रवाई पर ईनाम का एलान
कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और  एसीसीयू. नुज कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली आईपीएस अक्षय साबद्रा का अहम प्रयास सामने आया। इसके अलावा  निरीक्षक किशोर केंवट थाना प्रभारी कोनी, निरीक्षक राजेश मिश्रा प्रभारी एसीसीयू. निरीक्षक नरेश चौहान थाना प्रभारी रतनपुर, प्रधान आरक्षक आतिश पारिक, देवमुन पुहुप आरक्षक तदबीर पोर्ते, दीपक उपाध्याय, अभिजीत डाहिरे, बोधुराम कुम्हार, निखील राॅव, प्रषांत, संजय यादव, अविनाश कष्यप, चंदन मानिकपुरी की कार्रवाई में विशेष योगदान रहा। सीनियर पुलिस कप्तान ने संयुक्त पुलिस टीम की कार्रवाआई को लेकर तारीफ की है। साथ ही सभी के लिए ईनाम का एलान किया है।

Back to top button