LIVE UPDATE
Chhattisgarh

टीएस सिंहदेव के कोठीघर में बड़ी वारदात — चोर ने दिखाया दुस्साहस..15 किलो वजनी पीतल की हाथी मूर्ति किया पार

अंबिकापुर.. छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के अंबिकापुर स्थित ऐतिहासिक कोठीघर परिसर में चोरी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। मंगलवार देर रात अज्ञात चोरों ने परिसर के आंगन में स्थापित करीब 15 किलोग्राम वजनी पीतल की हाथी की मूर्ति चुरा ली।

यह मूर्ति परिसर की शोभा और विरासत का प्रतीक मानी जाती थी। चोरी की यह घटना कोठीघर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला?

पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव इन दिनों विदेश दौरे पर हैं। इसी बीच चोरों ने कोठीघर परिसर को निशाना बनाकर मूर्ति पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी कोठीघर के मैनेजर द्वारा कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि मूर्ति के भारी वजन को देखते हुए चोरी में किसी वाहन का इस्तेमाल किया गया होगा। फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान और गिरफ्तारी की कोशिश जारी है।

स्थानीय आशंकाएं और सुरक्षा सवाल

स्थानीय लोगों का मानना है कि चोरी के पीछे धातु चोर गिरोह का हाथ हो सकता है।, जो बहुमूल्य धातु की मूर्तियों को कबाड़ में बेच देते हैं। इस घटना ने कोठीघर जैसी ऐतिहासिक धरोहरों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस की कार्रवाई

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित। कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। इसके अलावा आसपास  के इलाकों में वाहनों क

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close