LIVE UPDATE
Bilaspur

सरगुजा विवि के कुलसचिव मामले में बड़ा फैसला, अटैचमेंट आदेश खारिज

दो साल बाद हाईकोर्ट से राहत: कुलसचिव को विवि के बाहर अटैच करने का आदेश निरस्त

बिलासपुर…हाईकोर्ट ने सरगुजा विश्वविद्यालय के कुलसचिव विनोद एक्का से जुड़े मामले में महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए स्पष्ट किया है कि किसी कुलसचिव की पदस्थापना केवल विश्वविद्यालय में ही हो सकती है। उन्हें विश्वविद्यालय के बाहर किसी अन्य विभाग या कार्यालय में संलग्न नहीं किया जा सकता।

मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने उच्च शिक्षा संचालनालय में विनोद एक्का को संलग्न करने के आदेश को निरस्त कर दिया।

 जांच के नाम पर किया गया था संलग्न

सरगुजा विश्वविद्यालय के कुलसचिव विनोद एक्का को वर्ष 2023 में कथित अनियमितताओं की जांच के नाम पर उच्च शिक्षा संचालनालय में संलग्न कर दिया गया था। इसके बाद वे विश्वविद्यालय में अपनी मूल जिम्मेदारी से अलग रहे।

दूसरे विश्वविद्यालय भेजने का दिया था आवेदन

संलग्न किए जाने के बाद विनोद एक्का ने शासन को आवेदन देकर अनुरोध किया था कि यदि उन्हें वर्तमान विश्वविद्यालय में पदस्थापित नहीं किया जा सकता तो किसी अन्य विश्वविद्यालय में पदस्थापना दे दी जाए।लेकिन करीब दो वर्षों तक इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया।

हाईकोर्ट में दायर की याचिका

लंबे समय तक कोई पहल नहीं होने पर विनोद एक्का ने एडवोकेट नीरज चौबे के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दायर की। मामले की सुनवाई जस्टिस पी.पी. साहू की एकल पीठ में हुई।

कोर्ट की स्पष्ट टिप्पणी

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने माना कि कुलसचिव का पद विश्वविद्यालय से जुड़ा संवैधानिक और प्रशासनिक पद है, इसलिए उन्हें विश्वविद्यालय के बाहर किसी अन्य कार्यालय में अटैच नहीं किया जा सकता।

इसी आधार पर कोर्ट ने उच्च शिक्षा संचालनालय में संलग्न करने के आदेश को निरस्त कर दिया।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close