LIVE UPDATE
ChhattisgarhBilaspur

SSP के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई – अवैध शराब बेचने वाले गिरफ्तार…दोनों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई

बिलासपुर…पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर लगातार कार्रवाई तेज कर दी है। अलग-अलग थानों की पुलिस टीमों ने छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है।

कोटा पुलिस की कार्रवाई

थाना कोटा प्रभारी तोप सिंह नवरंग को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मझगांव निवासी सुशील कुमार पोर्ते  अपने घर के परछी में अवैध महुआ शराब बेच रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुँची और दबिश दी। तलाशी में आरोपी के कब्जे से पीले रंग के जरीकेन में 5 लीटर तथा स्प्राइट बोतल में 2 लीटर महुआ शराब, कुल 7 लीटर बरामद की गई। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की धाराओं के तहत न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

चकरभाठा पुलिस की कार्रवाई

इसी तरह थाना चकरभाठा पुलिस ने मुखबिर सूचना पर ग्राम सेंवार निवासी राजपूत मिरी के घर पर छापेमारी की। आरोपी के आंगन में रखे सफेद प्लास्टिक बोरी से 38 पाव देशी प्लेन शराब बरामद की गई। मौके पर आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की सख्त हिदायत

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अवैध शराब बिक्री करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। रजनेश सिंह ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री में शामिल लोगों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। आने वाले दिनों में और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close