LIVE UPDATE
Chhattisgarh

Balrampur Rape Case- शादी का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म, बस स्टैंड पर पति ने देखा तो भागा आरोपी; अब सलाखों के पीछे

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला रामानुजगंज थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने 2 जनवरी को थाने में उपस्थित होकर लिखित शिकायत दर्ज कराई कि उसके जान-पहचान के उमेश सिंह नामक युवक ने उसे शादी का प्रलोभन दिया और 27 अक्टूबर 2025 की रात उसके साथ पहली बार दुष्कर्म किया।

Balrampur Rape Case/बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने शादी का झांसा देकर एक महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया।

आरोपी लंबे समय तक महिला का शारीरिक शोषण करता रहा, लेकिन उसकी करतूतों का भांडा तब फूटा जब महिला के पति ने आरोपी को संदिग्ध हालत में देख लिया। पीड़िता की शिकायत पर रामानुजगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला रामानुजगंज थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने 2 जनवरी को थाने में उपस्थित होकर लिखित शिकायत दर्ज कराई कि उसके जान-पहचान के उमेश सिंह नामक युवक ने उसे शादी का प्रलोभन दिया और 27 अक्टूबर 2025 की रात उसके साथ पहली बार दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर लगातार महिला का शोषण जारी रखा और जब भी उसे मौका मिलता, वह महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाता था। लोक-लाज और शादी की उम्मीद के चलते महिला खामोश रही, लेकिन आरोपी की हिम्मत बढ़ती गई।

मामले में नया मोड़ 1 जनवरी 2026 को आया, जब आरोपी उमेश सिंह ने रामानुजगंज बस स्टैंड पर महिला को अकेला पाकर उससे जबरन बात करने और नजदीकी बढ़ाने की कोशिश की।

Balrampur Rape Case/इसी दौरान महिला का पति वहां पहुंच गया और उसने उमेश को अपनी पत्नी के साथ बदतमीजी करते देख लिया। पति को सामने देख आरोपी उमेश सिंह डर के मारे मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद महिला ने अपने पति को पूरी सच्चाई बताई, जिसके बाद दोनों ने कानून की मदद लेने का फैसला किया।

शिकायत मिलते ही रामानुजगंज पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी के गृह ग्राम गम्हरिया में दबिश दी और उसे घेराबंदी कर धर दबोचा। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी उमेश सिंह के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे स्थानीय न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी की दलीलें सुनने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया है।

Back to top button
close