कानून का शिकंजा कसा: आर्म्स एक्ट और नाबालिग अपहरण के फरार आरोपियों पर 5 हजार का इनाम, छिपे रहना अब मुश्किल
फरार चेहरे बेनकाब होंगे: वांछित आरोपियों की सूचना पर 5 हजार का ऐलान, गोपनीयता की गारंटी

बिलासपुर…जिले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी तेज करने के लिए पुलिस ने इनाम की घोषणा की है। थाना मस्तूरी और थाना चकरभाठा में दर्ज गंभीर प्रकरणों में वांछित आरोपियों की सूचना देने वाले को 5 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
थाना मस्तूरी में दर्ज आर्म्स एक्ट के मामले में नागेंद्र राय (, निवासी लालखदान तोरवा और टाकेश्वर पाटले, निवासी लिमतरा मस्तूरी, फरार हैं। इनकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली पुख्ता सूचना पर इनाम दिया जाएगा।
वहीं थाना चकरभाठा में दर्ज मामले में नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपहरण कर फरार अज्ञात आरोपी की तलाश जारी है। आरोपी के संबंध में विश्वसनीय सूचना देने वाले को भी 5 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुरस्कार वितरण पर अंतिम निर्णय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्तर पर लिया जाएगा।
सूचना के लिए संपर्क
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,: 07752-223330, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण): 07752-223193 | 94791-93003 , पुलिस नियंत्रण कक्ष: 07752-228504 | 94791-93099, थाना प्रभारी मस्तूरी: 9479193040, थाना प्रभारी चकरभाठा: 9479193041
पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि कानून से भाग रहे आरोपियों की सूचना तुरंत साझा करें, ताकि गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके।





