मुंगेली/ शहर को स्वच्छ, सुंदर और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए मुंगेली प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशन में शनिवार को राजस्व, पुलिस एवं नगर पालिका की संयुक्त टीम ने पड़ाव चौक से पंडरिया रोड तक अभियान चलाकर अतिक्रमण करने और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की।

इस अभियान के तहत 26 दुकानदारों पर जुर्माना लगाते हुए कुल 06 हजार 200 रुपये की वसूली की गई। दुकानदारों को सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाने और अतिक्रमण से बचने की सख्त हिदायत भी दी गई।

ये खबर भी पढ़ें…
शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन
शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन
रायपुर।हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन किया गया। हिन्दी भाषा के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अधिकारियों ने समझाइश देते हुए चेताया कि भविष्य में नियमों के उल्लंघन पर और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान मुंगेली एसडीएम  पार्वती पटेल, एसडीओपी  मयंक तिवारी, तहसीलदार  कुणाल पांडे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी  आशीष तिवारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
गरज-चमक के बीच मौत का कहर, जांजगीर-चांपा में बिजली गिरने से चार की मौत.. पसर गया मातम
गरज-चमक के बीच मौत का कहर, जांजगीर-चांपा में बिजली गिरने से चार की मौत.. पसर गया मातम
जांजगीर-चांपा... बारिश और गरज-चमक के बीच शनिवार को जांजगीर-चांपा जिले में आकाशीय बिजली आफत बनकर गिरी। जिले के अलग-अलग हिस्सों में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.