LIVE UPDATE
Big news

ई रिक्शा के दुश्मन गिरोह पर कार्रवाई….दर्जन से अधिक बैटरी बरामद..दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

ई रिक्शा को निशाना बनाने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे

बिलासपुर—सरकंडा पुलिस ने वाहन बैटरी चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के दोनो सरगना को पांच अलग अलग प्रकरण में गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया गया है। पकड़े गए दोनो आरोपी चिंगराजपारा के रहने वाले हैं। आरोपियों का नाम सुनील साहू और ओम प्रकाश खाण्डे है। 
सरकन्डा पुलिस के अनुसार खमतराई निवासी लक्ष्मी प्रसाद यादव ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराया। पीड़ित ने बताया कि ई रिक्शा की बैट्री को कोई  पार कर दिया है। इसी तरह अलग अलग दिन में राजकुमार यादव,  शब्बीर अली, टिकाराम सूर्यवंशी, भूपेन्द्र पटेल ने बैटरी चोरी का अपराध दर्ज कराया। बैटरी चोरी की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पतासाजी अभियान चलाया गया। पुलिस टीम बनाकर सीसीटीव्ही कैमरों को खंगाला गया। 
 जांच पड़ताल के दौरान  पुलिस टीम ने चिंगराजपारा निवासी संदेही सुनील कुमार साहू क पकड़ पूछताछ की कार्रवाई की गयी। संदेही ने अपने साथी ओम प्रकाश खाण्डे उर्फ दादू, शिवा राजपूत और प्रदीप के साथ बैटरी चोरी का जुर्म कबूल किया। आरोपी की निशानदेही पर ओमप्रकाश खाण्डे को भी हिरासत में लिया गया। दोनो जुर्म भी कबूल किया।
छानबीन के दौरान पुलिस ने आरोपियों से 16 नग बैटरी और एक्टिवा बरामद किया है। आरोपी सुनील साहू, ओमप्रकाश खाण्डे को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close