LIVE UPDATE
BilaspurChhattisgarh

अरपा पर बनेगा नया पुल…सुशांत शुक्ला की मांग पर सरकार की मुहर…24 करोड़ 27 लाख 52 हजार रुपए में बनेगा ब्रिज

नया पुल बनने से शहर का यातायात दबाव होगा कम

बिलासपुर— मंगला बिलासपुर से लोधीपारा सरकंडा के बीच अरपा नदी पर 24 करोड़ से अधिक की लागत से नया पुल का निर्माण किया जाएगा। सरकन्डा विधायक सुशांत शुक्ला की मांग पर मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री ने मुहर लगा दिया है। सरकार से हरी झण्डी मिलने के बाद सुशांत शुक्ला ने मुख्यमंत्री और पीडब्लूडी मंत्री के प्रति आभार जाहिर किया है। सुशान्त ने बताया कि नया पुल बन जाने से उस्लापुर की तरफ  से आने वाले सीधे कोनी पहुंच सकेंगे। शहर का ट्रैफिक दबाव कम हो जाएगा।
मंगला से लोधीपारा के बीच अरपा नदी पर नया पुल बनेगा। बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की मांग पर शासन ने प्रशासनिक स्वीकृत देकर मुहर लगा दिया है। पुल का निर्माण 24 करोड़ 27 लाख 52 हजार रुपए की लागत से किया जाएगा। सुशांत शुक्ला ने बताया कि प्रशासकीय स्वीकृति के लिए 14 नवंबर 2024 को उप मुख्यमंत्री अरूण साव के सामने मांग पत्र  रखा। उप मुख्यमंत्री के आदेश पर  लोक निर्माण विभाग ने 2023-24 बजट में नये पुल की मांग को प्रमुखता से शामिल  किया।  नया पुल बन जाने से शहर का ट्रैफिक  दबाव कम हो जाएगा।
सुशांत शुक्ला ने नये पुल को प्रशासकीय स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरूण साव के प्रति आभार जाहिर किया। सुशांत ने बताया कि अरपा नदी के दोनों तट पर घनी बसाहट है। जनसंख्या घनत्व के मान से वर्तमान में निर्मित पुलों पर यातायात का हमेशा दबाव रहता है। नदी के पुराने शहर में शासकीय कार्यालय हैं। जबकि दूसरी  तरफ कोनी क्षेत्र में महत्वपूर्ण शैक्षणिक संस्थान, विश्वविद्यालय और  चिकित्सा क्षेत्र के केन्द्र स्थापित हैं। मंगला-लोधीपारा सरकण्डा मार्ग में अरपा नदी पर पुल बन जाने से कोनी क्षेत्र और समीपस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों को वैकल्पिक मार्ग का लाभ मिलेगा।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close