LIVE UPDATE
Big news

प्रतिबंधित सिरफ के साथ महिला गिरफ्तार…आरोपी पति पत्नी को छोड़कर फरार..महिला से भारी मात्रा मे नशीली दवा बरामद

पुलिस से बचने आरोपी पत्नी को छोड़कर फरार

बिलासपुर— पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार की आरोपी महिला को पकड़ा है। कार्रवाई के दौरान आरोपी से 25 नग प्रतिबंधित नशीली आनरेक्स कप सिरप बरामद हुआ है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट, के तहत आरोपी को जेल दाखिल कराया है। गिरफ्तार आरोपी महिला  सरोज श्रीवास मरीमाई रोड कब्रिस्तान तालापारा की रहने वाली है।
मुखबीर की सूचना पर सिविल लाइन पुलिस ने तालापारा निवासी नशे के कारोबार से जुड़ी महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार कार्रवाई से पहले मुखबीर ने बताया कि श्याम श्रीवास अपनी पत्नी सरोज श्रीवास के साथ उस्लापुर रेलवे स्टेशन के पास नशीली सिरप बिक्री कर रहा है। पुलिस ने धावा बोलकर उस्लापुर रेल्वे स्टेशन  पार्किंग के एक संदिग्ध महिला को हिरासत में लिया।
 छानबीन के दौरान महिला से जब्त एक थैले में कोडिन युक्त प्रतिबंधित नशीली आनरेक्श सिरप की 25 बॉटल को जब्त किया। एनडीपीएस एक्ट का अपराध दर्ज कर आरोपी महिला को जेल दाखिल कराया गया है। पुलिस के अनुसार फरार पति श्याम श्रीवास की पतासाजी की जा रही है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close