देशभक्ति के रंग में रंगा बलरामपुर..सांसद के नेतृत्व में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

बलरामपुर (पृथ्वी लाल केशरी) आजादी के अमृत महोत्सव एवं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिले में विभिन्न स्तर पर देशभक्ति और सामाजिक सद्भाव से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में जिला मुख्यालय में सरगुजा सासंद चिंतामणि महाराज के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
तिरंगा यात्रा में कलेक्टर राजेन्द्र कटारा, पुलिस अधीक्षक बैंकर वैभव रमनलाल,जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर, रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल सहित अन्य निर्वाचित एवं मनोनीत जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारी कर्मचारी वर्ण उपस्थित हुए।
यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों में भारत माता की जय,वंदे मातरम,जय हिंद जैसी गूंज से पूरा मार्ग देशभक्ति के रंग में रंग गया। रैली में शामिल लोगों ने हाथों में तिरंगा लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया।
हाई स्कूल खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने भारत माता के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। चिंतामणि महाराज ने स्थानीय बोली में संबोधन करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत तिरंगा यात्रा निकाली गई। उन्होंने कहा कि हमे गर्व होना चाहिए कि भारत माता एवं राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के सम्मान में यात्रा में शामिल हुए।