LIVE UPDATE
Big news

दिल्ली के अधिकारियों ने उद्योगपतियों को दिया टिप्स..केन्द्रीय मंत्री के आदेश पर पुई बैठक उद्योगपितयों का किया शंका समाधान

उद्योगपतियों को पसंद आ गयी योजना..फिर करेंगे बैठक

बिलासपुर—केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू की विशेष पहल पर एमएसएमई भारत सरकार की संचालित योजना को लेकर जल संसाधन कार्यालय स्थित प्रार्थना सभा में विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शामिल दिल्ली से पहुंचे अधिकारियों ने जिले में कृषि आधारित, फ्लाई ऐश और स्टील फेब्रिकेशन समेत अन्य उद्योगों पर प्रकाश डाला। एमएसएमई कलस्टर के लिए सीएफसी और सीडीपी की स्थापना की सम्भावना पर बल दिया।
           भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को योजना से होने वाले लाभ, उत्पाद की गुणवत्ता और  बाजार के सम्भावनाओ के संबंध में विस्तार से बताया। उपस्थित उद्योग संघ के पदाधिकारियो समेत उद्योगपतियो ने भी योजना के प्रति उत्साह जाहिर किया। इस दौरान अधिकारियों ने सभी की जिज्ञासाओं का समाधान  भी किया।
बैठक में एमएसएमई भारत सरकार नई दिल्ली के अमित कुमार तामरिया संयुक्त संचालक, सुभाषचंद सहायक संचालक और  एमएसएमई रायपुर से बी. इरपाते सहायक संचालक, उद्योग संचालनालय के सयुक्त संचालक  शिव कुमार राठौर, मुख्य महाप्रबंधक एम.एल. कुशरे, ने भाग लिया। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, बिलासपुर के अलावा अन्य अधिकारी और छत्तीसगढ़ राज्य लघु उद्योग संघ के अध्यक्ष हरीश केड़िया ने भी कार्यक्रम का लाभ उठाया।
, कार्यक्रम में जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष सतीश शाह, जिला उद्योग संघ महासचिव शरद सक्सेना,  विभिन्न उद्योगो के संगठनो के अध्यक्ष और बड़ी संख्या में उद्योगपतिगण उपस्थित रहे। उद्योगपतियो ने आगामी बैठक शीघ्र आयोजन करने का अनुरोध किया।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close