LIVE UPDATE
Big news

पांच अलग अलग ठिकानों पर छापा…आबकारी ने दर्ज किया अजमानतीय अपराध…101 लीटर देशी शराब बरामद…3 गिरफ्तार

आबकारी की लगातार कार्रवाई...101 लीटर देशी मदिरा बरामद

बिलासपुर—आबकारी की टीम ने एक बार फिर लगातार दूसरे दिन दबिश देकर पांच अलग अलग ठिकानों से देशी मदिरा बरामद किया है। टीम ने कार्रवाई के दौरान कुल पांच अजमानतीय अपराध दर्ज किया है। साथ ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी किा है। सभी आरोपियों को आबकारी अधिनियम की धारा34(2) 59(क) के तहत गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया है।
 आबकारी की टीम ने लगातार दूसरे दिन भी वृत तखतपुर,मस्तूरी,सीपत में कोचियों के खिलाफ धर पकड़ और रेड कार्रवाई को अंजाम दिया है। आबकारी सहायक उपायुक्त ने बताया कि कलेक्टर अवनीश शरण के आदेश और मुखबीर की सूचना पर अलग अलग को वृत्त वार रवाना किया गकया। टीम ने अलग अलग स्थान पर पुख्ता जानकारी के बाद पांच स्थानों पर धावा बोला।
  छापामार कार्रवआई के दौरान टीम ने पांच मामले में अजामनतीय अपराध कायम किया। कुल 101 लीटर से अधिक मात्रा में देशी शराब भी बरामद किया। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा34(2) 59(क) के तहत जेल दाखिल कराया है। कार्रवाई के दौरान कोनी थाना स्थित घूटकू निवासी आरोपी भगवती वर्मा से 15लीटर शराब जब्त हुआ है।
इसके अलावा पचपेढ़ी थाना स्थित विद्याडीह निवासी मेघलाल से 9 लीटर और नरगोड़ा सीपत निवासी चंद्रशेखर के ठिकाने से आबकारी टीम ने 12 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया है। रेड कार्रवाई को लेकर सहायक आबकारी अधिकारी कल्पना ने जानकारी दिया कि सीपत थाना क्षेत्र स्थित भिलमी में 20 लीटर, सुकुलकारी थाना पचपेड़ी  में 40 लीटर देशी महुआ शराब लावारिस बरामद हुआ है। मामले को विवेचना में लेकर पतासाजी की जा रही है।
अलग अलग रेड कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी कल्पना राठौर, आबकारी उपनिरीक्षक ऎश्वर्या मिंज रमेश दुबे और अन्य स्टाफ का अहम् और विशेष योगदान रहा।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close