LIVE UPDATE
Big news

कल पेन्ड्री में…तो आज बिरकोना में चला बुलडोजर…23 लोगों को सरकारी जमीन से हटाया गया…अन्य लोगों को मिला 3 दिन का समय

बिरकोना में अवैध निर्माण के खिलाफ शासन ने चलाया बुलडोजर

बिलासपुर—- कलेक्टर आदेश पर एसडीएम बिलासपुर ने बिरकोना में अतिक्रमण के खिलाफ बुलजोडर अभियान चलाया। पुलिस की सुरक्षा में अतिक्रमण हटाओ दस्ता ने सरकारी जमीन पर किए गए निर्माण कार्यों को हटाया। इसके साथ ही अन्य लोगों को तीन दिन के भीतर अतिक्रमण हटाएं जाने की चेतावनी दी है।
 कलेक्टर आदेश पर एसडीएम मनीष साहू की अगुवाई में अतिक्रमण दस्ता ने बिरकोना में अतिक्रमण  के खिलाफ अभियान चलाया। एसडीएम मनीष साहू ने जानकारी दिया कि बिरकोना स्थित शासकीय भूमि पर 23 लोगो के अतिक्रमण को हटाया गया है। तोड़फोड़ कर शासकीय जमीन से निर्माण किए गए मकान को हटाया गया है। 
       इसके अलावा अन्य बेजा कब्ज़ाधारियों को नोटिस जारी कर निर्माण को तीन दिन के भीतर हटाने को कहा गया है। दिए गए समयम में बेजा कब्ज़ा खाली नहीं होने पर बलपूर्वक बेजा कब्ज़ा हटाया जाएगा।  साहू ने जानकारी दिया कि बिरकोना स्थित मरघट और श्मशान की भूमि पर से बेजा कब्ज़ा हटाकर खाली कराया गया है।
जानकारी देते चलें कि एक दिन पहले प्रशासन की टीम ने पेंड्रीडीह बाईपास के इर्द गिर्द 26 अतिक्रमण हटाए हैं। मनीष साहू ने जानकारी दिया कि बेजाकब्जा धारियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close