LIVE UPDATE
Big news

खनिज चोरों के खिलाफ खनिज विभाग का धावा…2 हाइवा के साथ 18 ट्रैक्टर बरामद…जब्त सभी 20 वाहन थाना के हवाले

अलग अलग थाना क्षेत्र से खनिज का अवैध परिवहन करते वाहन जब्त

बिलासपुर—खनिज विभाग ने अलग अलग थाना क्षेत्र में रेत और खनिज माफियों के खिलाफ धरपकड़ कार्रवाई को अंजाम दिया है। अलग रेत घाट क्षेत्र और अवैध परिवहन करते समय करीब 20 वाहनों को कब्जे में लिया है। विभाग ने खनिज समेत सभी वाहनों को स्थानीय थानों के हवाले किया है। वरिष्ठ अधिकारी डॉ.दिनेश मिश्रा ने बताया कि सभी खनिज भरे वाहन मालियों के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। चालानी कार्रवाई का भी आदेश दिया गया है।
खनिज विभाग के वरिष्ठ अधिकारी डॉ.दिनेश मिश्रा ने बताया कि  खनिज अवैध परिवहन के खिलाफ विभाग ने खनिज अधिकारी रमाकान्त सोनी की अगुवाई में अभियान चलाया। 2 अप्रैल से 3 अप्रैल तक लगातार दो दिन अभियान चलाकर हाइवा समेत कुल 20 वाहनों को खनिज के साथ पकड़ा है।
 टीम ने रमाकान्त सोनी की अगुवाई मं सेलर, पोंसरा, रतनपुर,बेलगहना, पेंड्रापथरा, रतखंडी,करही कच्छार, शक्तिबहरा, छतौना, केंदा, सोढा खुर्द, चकरभाटा, हिर्री और अन्य क्षेत्रों में धावा बोला। टीम ने जगह जगह खनिज परिवहन करते वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। दो दिन की लगातार कार्रवाई में करीब 20 वाहनों को बिना वैधता के परिवहन करते पकड़ा गया। 
अलग अलग वाहनों में रेत, गिट्टी बरामद किया गया। जब्त 2 हाइवा और 18 ट्रैक्टर समेत सभी 20 वाहनों के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। रमाकान्त सोनी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान सेलर क्षेत्र से 1  ट्रैक्टर, दारसागर क्षेत्र से 1 हाइवा, 1 ट्रैक्टर,करही कच्छार क्षेत्र से 4 ट्रेक्टर, शक्ति बहरा क्षेत्र से 6 ट्रेक्टर और बेलगहना क्षेत्र से05 ट्रेक्टर बरामद किया है। इसी तरह चकरभाटा क्षेत्र से 1 ट्रैक्टर और हिर्री क्षेत्र से 1 हाइवा कब्जे में लिया गया है।
बरामद सभी वाहनों को कोटा, बेलगहना, रतनपुर, चकरभाटा, हिर्री और  पुलिस सहायता केंद्र केंदा के हवाले किया गया है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close