Big news
डीजे का मौत वाला धमाका…मकान का छज्जा गिरने से 10 घायल..एक की मौत…संचालक,ड्रायवर समेत आयोजक गिरफ्तार
डीजे वाहन की लापरवाही..दस घायल..एक की मौत...तीन आरोपी गिरप्तार

बिलासपुर– खबर मस्तूरी से है…मल्हार चौकी क्षेत्र में डीजे वाहन की चपेट में आने से छज्जा गिरने के कारण दस लोग घायल हो गए है। जबकि ईलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। घटना की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तत्काल कार्रवाई कर डीजे संचालक,वाहन चालक समेत कार्यक्रम आयोजन करने वाले को गिरफ्तार किया है।
मामले में पुलिस अधिकारी उदयन बेहार ने बताया कि मस्तूरी थाना के मल्हार चौकी स्थित डीजे वाहन की चपेट में आने से मकान का छज्जा गिर गया। बेहार ने जानकारी दिया कि दरअसल वाहन में लगे डीजे की चपेट में आने से मकान का छज्जा टूट गया। छज्जा गिरने से डीजे वाहन के पीछे चल रहे दस लोग चपेट में आगे। पुलिस को जानकारी मिली कि दस लोग घायल हो गए है।
मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम ने घायलों को तत्काल ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। ईलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति मौत हो गयी है। प्रकरण में आरोपियों के खिलाफ गैर इरादत धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने लापरवाही के आरोप में डीजे संचालक, वाहन ड्राइवर और आयोजन कर्ता को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया गया है।





