BilaspurChhattisgarh

तीस घंटा..200 पुलिस अधिकारी..लगातार अभियान…101 ठग गिरफ्तार..पुलिस ने बनाया रिकार्ड…म्यूल बैंकिंग के आरोपियों को जेल

करोड़ों रूपया जमा..पुलिस ने सभी खातों को किया फ्रीज

बिलासपुर—रायपुर रेंज पुलिस ने म्यूल बैंक अकाउंट से ठगी को अंजाम देने के जुर्म में एक साथ 101 लोगों को गिरफ्तार किया है।पुलिस महानिरीक्षक से मिली जानकारी के अनुसार करीब 200 अधिकारी और कर्मचारियों ने अलग अलग टीम बनाकर तीस घंटे तक 100 अलग अलग स्थान मेंअभियान चलाया। गिरफ्तार कर सभी आरोपियों को जेल दाखिल कराया है। जानकारी देते चलें कि इसके पहले पुलिस ने अभिायन चलाकर 98 लोगों को गिरफ्तारी के बाद जेल भेजा है।साथ ही आरोपियों के खाते में जमा करीब एक करोड़ से अधिक रकम को फ्रीज भी कराया है। कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने कबूल किया है कि पीड़ितों से 1.57 करोड़ रूपये ठगी को अंजाम दिया है। 
 पुलिस अधिकारी मनोज नायक ने बताया कि रायपुर पुलिस महानिरीक्षक के आदेश पर साइबर अपराधियों के खिलाफ व्यापक स्तर पर अभियान चलाया गया। इसके पहले पुलिस टीम ने क्राईम पोर्टल में 1100 से अधिक म्यूल बैंक अकाउंट को खंगाला। रायपुर रेंज  थाना टिकरापारा, सिविल लाइन, गंज, कोतवाली, आजाद चौक में  दर्ज सभी अपराध को साइबर थाना बुलाया गया। विवेचना के दौरान साइबर क्राईम पोर्टल रिपोर्ट, बैंक खाता से ट्रांजैक्शन का मुआयना किया गया। इस दौरान एक ही व्यक्ति के अधिक बैंक अकाउंट समेत अन्य तकनीकी साक्ष्य के आधार पर बैंक अकाउंट खुलवाने और  अकाउंट का डिजिटल अरेस्ट से मामलों का पता लगाया गया। साथ ही शेयर ट्रेडिंग फर्जी ऐप, क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्ट, गूगल रिव्यू टास्क, टेलीग्राम टास्क, बैंक केवाईसी अपडेट एवं गूगल सर्च जैसे साइबर अपराध में उपयोग करने वालों की जानकारी को एकत्रित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर रेंज सायबर थाना, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट समेत विभिन्न थानों के पुलिस अधिकारियों के साथ एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम में लगभग 200 से अधिक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को शामिल किया गया। पतासाजी के बाद 20 से अधिक टीम बनाकर 100 से अधिक ठिकानों पर  धावा बोला गया। लगातार तीस घंटे की कार्रवाई में पुलिस टीम ने 101 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तत्काल आरोपियों के खातों में ठगी कर जमा1.06 करोड़ रूपयों को होल्ड कराया गया। होल्ड रकम विभिन्न राज्यों के पीड़ितों के हैं। जल्द ही पीड़ितों की रकम को वापस कराया जाएगा।
मनोज नायक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों के थानों से 930 साइबर क्राइम पोर्टल में रिपोर्ट दर्ज है। कुछ गिरफ्तार आरोपियों के खिला्फ हत्या, बलवा, जुआ, NDPS एक्ट का भी अपराध दर्ज हैं।
पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि गिरफ्तार आरोपी अपने बैंक खातों को रेंट और 10 से 20 प्रतिशत कमीशन पर चलाते हैं। नायक ने बताया कि पुलिस टीम बैंक से ऐसे म्यूल बैंक अकाउंट की जानकारी प्राप्त की जा रही है। जिसमें बड़ी मात्रा में असामान्य ट्रांजैक्शन हो रहे हैं। आरोपियों से पूछताछ में और भी बहुत से लोगों के नाम सामने आये हैं। जो  बैंक खातों का उपयोग ठगी में करते हैं।सभी की गिरप्तारी की जाएगी।
आरोपियों की गिरफ्तारी
केश 1)  थाना आजाद चौक में इंडियन ओवरसीज बैंक के 21 म्यूल बैंक अकाउंट के खिलाफ एफआईआर
केश 2) थाना गंज अपराध कर्नाटका बैंक के 41 म्यूल बैंक अकाउंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज
केश 3) थाना टिकरापारा रत्नाकर बैंक के 54 म्यूल बैंक अकाउंट के खिलाफ  प्रथम सूचना पत्र दर्ज ।
केश 4)  थाना कोतवाली अपराध कोटक महिंद्रा बैंक के 41 म्यूल बैंक अकाउंट के खिलाफ अपराध दर्ज
केश 5) थाना सिविल लाइन अपराध बैंक ऑफ महाराष्ट्र के 128 म्यूल बैंक अकाउंट के खिलाफ प्रथम सूचना दर्ज

Back to top button
close