LIVE UPDATE
Bilaspur

अशांति फैलाने वाले तत्वों पर सख्त कार्रवाई..छह आरोपी  गिरफ्तार,न्यायिक हिरासत में भेजे गए

अशांति फैलाने वाले तत्वों पर सिविल लाईन पुलिस की सख्त कार्रवाई

बिलासपुर..थाना सिविल लाईन क्षेत्र के अंतर्गत तालापारा, मिनीबस्ती एवं मिशनगंज इलाकों में विगत दिनों से असामाजिक तत्वों द्वारा अशांति फैलाने तथा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने की सूचनाएं प्राप्त हो रही थीं। उक्त सूचनाओं के आधार पर सिविल लाईन पुलिस द्वारा सघन कार्रवाई करते हुए कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में राज कुर्रे, दीपक कोसले, दक्ष इंगोले , सोनू सिंह राजपूत, अमित जांगड़े उर्फ दादु और विकास टंडन शामिल हैं। सभी आरोपी अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी हैं और क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने की गतिविधियों में संलिप्त पाए गए। पुलिस ने सभी आरोपियों को विधिवत न्यायालय में जेल भेजा है।

सिविल लाईन पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी। नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे शांति बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button