LIVE UPDATE
Bilaspur

पुलिस में बड़ा फेरबदल: सिविल लाइन और सिरगिट्टी को मिले नए टीआई”

कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए तीन निरीक्षकों के तबादले किए गए

बिलासपुर… जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में एक अहम प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर तीन निरीक्षकों के तबादले करते हुए नई पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं, जिनका प्रभाव तत्काल लागू कर दिया गया है।

इस फेरबदल के तहत निरीक्षक किशोर केंवट, जो अब तक सिरगिट्टी थाने की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, उन्हें अब शहर के महत्वपूर्ण सिविल लाइन थाने का प्रभारी बनाया गया है। वहीं नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सरकंडा में पदस्थ निरीक्षक अभय सिंह बैस को मैदानी जिम्मेदारी देते हुए सिरगिट्टी थाने की कमान सौंपी गई है। दूसरी ओर सिविल लाइन थाने में पदस्थ रहे निरीक्षक सुमत राम साहू को हटाकर सीएसपी सरकंडा कार्यालय में अटैच किया गया है।

विभागीय सूत्रों के अनुसार यह बदलाव पूरी तरह प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया गया है, जिसका उद्देश्य थानों के कामकाज में कसावट लाना और कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना है। आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपनी नई जिम्मेदारियां संभालने और इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को देने के निर्देश दिए गए हैं l

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button