LIVE UPDATE
Bilaspur

PM मोदी की अपील: एक साल सोना न खरीदें, पेट्रोल-डीजल की बचत करें

जंग का असर: PM मोदी बोले—सोना खरीद टालें, ईंधन बचाएं

नई दिल्ली…प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक हालात को देखते हुए लोगों से खास अपील की है। उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में एक साल तक शादियों के लिए सोना खरीदने से बचें और पेट्रोल-डीजल की खपत कम करें।

तेलंगाना के सिकंदराबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया इस समय बड़े संकट से गुजर रही है। मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और यूक्रेन युद्ध का असर भारत समेत कई देशों पर पड़ा है।

उन्होंने कहा कि ऐसे समय में विदेशी मुद्रा बचाना जरूरी है। पेट्रोल-डीजल महंगे हो चुके हैं, इसलिए हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि ईंधन की बचत करे। साथ ही, वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन मीटिंग जैसी व्यवस्थाओं को फिर से अपनाने पर भी जोर दिया।

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि वैश्विक सप्लाई चेन प्रभावित है, जिससे कई जरूरी चीजों की कीमतें बढ़ी हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि जहां दुनिया में खाद की एक बोरी करीब 3000 रुपये में मिल रही है, वहीं भारत में किसानों को यह काफी कम कीमत पर उपलब्ध कराई जा रही है।

अपने संबोधन में उन्होंने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधते हुए भ्रष्टाचार और परिवारवाद के मुद्दे उठाए।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button