LIVE UPDATE
Bilaspur

टोल के पास दबंगई: पैसे मांगकर किया हमला, वाहन में तोड़फोड़

अवैध वसूली का विरोध पड़ा भारी: ड्राइवर से मारपीट, गाड़ी का शीशा तोड़ा

बिलासपुर..बिल्हा थाना क्षेत्र में ढाबे के बाहर वाहन खड़ा करने के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है, जहां पैसे देने से मना करने पर चालक और हेल्पर के साथ मारपीट कर दी गई और वाहन का शीशा तोड़ दिया गया। पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

घटना मुढीपार टोल प्लाजा के पास की है। शिकायतकर्ता सनोज कुमार यादव ने बताया कि आरोपी मिथलेश गेंदले ढाबे के बाहर गाड़ी खड़ी करने के बदले पैसे मांग रहा था। इनकार करने पर उसने न केवल गाली-गलौज की, बल्कि चालक और हेल्पर से मारपीट करते हुए वाहन का सामने का कांच तोड़ दिया।

मामला दर्ज होते ही बिल्हा पुलिस हरकत में आई। टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई और अगले ही दिन उसे पकड़ लिया गया। घटना में इस्तेमाल किया गया डंडा भी जब्त कर लिया गया है।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button