अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ का सरगुजा प्रवास..ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में जनगणना कार्य का किया निरीक्षण
अपर मुख्य सचिव पिंगुआ ने निर्देश दिए सभी जानकारी नागरिकों की सहमति से सटीक रूप से दर्ज की जाए। उन्होंने प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रगणकों को नागरिकों से विनम्र संवाद स्थापित करने, गोपनीयता बनाए रखने तथा प्रत्येक जानकारी को सावधानीपूर्वक दर्ज करने कहा ।

अम्बिकापुर/ अपर मुख्य सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मनोज पिंगुआ आज शुक्रवार को सरगुजा जिला प्रवास पर रहे। उन्होंने जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर जनगणना कार्य का निरीक्षण किया।
अम्बिकापुर शहरी क्षेत्र में ईरानी बस्ती वार्ड क्रमांक 25, रामानुज वार्ड क्रमांक 33 तथा ग्रामीण क्षेत्र में चठीरमा पहुंचकर उन्होंने प्रगणकों द्वारा किए जा रहे सर्वे कार्य की जानकारी ली तथा घर-घर जाकर किए जा रहे मकान सूचीकरण की प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने प्रगणकों द्वारा तैयार नक्शों का अवलोकन करते हुए कहा कि सटीक नक्शा तैयार कर जनगणना कार्य करें। उन्होंने अब तक की प्रगति की जानकारी ली।
उन्होंने निर्देश दिए सभी जानकारी नागरिकों की सहमति से सटीक रूप से दर्ज की जाए। उन्होंने प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रगणकों को नागरिकों से विनम्र संवाद स्थापित करने, गोपनीयता बनाए रखने तथा प्रत्येक जानकारी को सावधानीपूर्वक दर्ज करने कहा ।
साथ ही उन्होंने प्रगणकों को निर्देशित करते हुए कहा कि लोगों को जानकारी अवश्य दें कि अनाधिकृत व्यक्ति को किसी प्रकार की जानकारी या ओटीपी ना दिया जाए।
श्री पिंगुआ ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि देश की विकास योजनाओं और नीतियों की आधारशिला है। सटीक एवं विश्वसनीय आंकड़े ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को सही दिशा प्रदान करते हैं। इसलिए प्रत्येक परिवार एवं मकान की सही जानकारी दर्ज करना अत्यंत आवश्यक है।
इस दौरान कलेक्टर अजीत वसंत, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, नगर निगम आयुक्त श्री डी एन कश्यप सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।





