LIVE UPDATE
Chhattisgarh

अपील, पुनरीक्षण प्रकरणों के निराकरण हेतु अपर कलेक्टरों को तहसीलवार कार्य क्षेत्र आबंटित

उत्तर बस्तर कांकेर/ कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा कांकेर में पदस्थ अपर कलेक्टर जितेन्द्र कुर्रे एवं अंतागढ़ में पदस्थ अपर कलेक्टर अंजोर सिंह पैकरा के मध्य अपील, पुनरीक्षण प्रकरणों के निराकरण हेतु नए सिरे से कार्य विभाजन किया गया है।

अपर कलेक्टर जितेन्द्र कुर्रे को तहसील कांकेर, चारामा, नरहरपुर, सरोना, भानुप्रतापपुर एवं दुर्गूकोंदल तहसील और अपर कलेक्टर अंतागढ़ अंजोर सिंह पैकरा को तहसील पखांजूर, बांदे, कोयलीबेड़ा, अंतागढ़ एवं तहसील आमाबेड़ा के राजस्व प्रकरण छ.ग. भू-राजस्व संहिता के तहत् प्रस्तुत अपील (धारा 170 ख के अपील को छोड़कर) पुनरीक्षण, पुनर्विलोकन, प्रकरणों मद परिवर्तन, संबंधी प्रकरणों का निराकरण एवं छ.ग. पंचायत राज अधिनियम 1993 के अंतर्गत प्रस्तुत अपील, पुनरीक्षण प्रकरणों के निराकरण हेतु़ प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close