LIVE UPDATE
bureaucratsChhattisgarh

IAS Transfer: शिक्षा विभाग में फेरबदल,स्कूल और हायर एजुकेशन सेक्रेटरी बदले, इन्हें मिली जिम्मेदारी

Ias Transfer।रायपुर।बुधवार शाम जारी भारतीय प्रशासनिक सेवा अफसरों के प्रभार में फेरबदल किए गए है। राज्य शासन ने चालीस से अधिक अफसरों की सूची ज़ारी की। लिस्ट में स्कूल शिक्षा और उच्च शिक्षा विभाग के सचिव,आयुक्त बदले गये है।

कुनकुरी की आशा ने रचा परचम—12वीं में तीसरा स्थान, अब डॉक्टर बनकर गांवों में सेवा करेगी..लिया संकल्प

मिली जानकारी अनुसार फेरबदल में डॉ. कमलप्रीत सिंह, भा.प्र.से. (2002), सचिव, लोक निर्माण विभाग तथा अति. प्रभार प्रबंध संचालक, छ.ग. रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कार्पोरेशन (CGRIDC) को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है।पहले भी कमलप्रीत DPI का जिम्मा संभाल चुके हैं।

वही परदेशी सिद्धार्थ कोमल, भा.प्र.से. (2003), सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त सचिव, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी, उद्यानिकी, मछलीपालन, पशुधन विकास विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए कृषि उत्पादन आयुक्त का अति. प्रभार सौंपा गया है।

IAS Transfer 2026- 40 से अधिक IAS के तबादले, कई जिलों के कलेक्टर बदले, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

स्कूल शिक्षा विभाग के साथ साथ हायर एजुकेशन में भी सचिव और आयुक्त बदले गए है।अविनाश चंपावत, भा.प्र.से. (2003), सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग तथा अति. प्रभार सचिव, जन शिकायत निवारण विभाग, सचिव, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग को केवल सचिव, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के अति. प्रभार से मुक्त करते हुए सचिव, उच्च शिक्षा विभाग का अति. प्रभार सौंपा गया है।

वही एस. भारतीदासन, भा.प्र.से. (2006), सचिव, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग तथा अति. प्रभार सचिव, उच्च शिक्षा विभाग को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त सचिव, पर्यटन विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए सचिव, संस्कृति विभाग एवं सचिव, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का अति. प्रभार सौंपा गया।

डॉ. संतोष कुमार देवांगन, भा.प्र.से. (2013), आयुक्त, उच्च शिक्षा तथा अति. प्रभार प्रबंध संचालक, राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त कलेक्टर, जिला-गौरेला-पेण्ड्रा मरवाही के पद पर पदस्थ किया गया है।

रोक्तिमा यादव, भा.प्र.से. (2016), संचालक, समाज कल्याण तथा अति. प्रभार संचालक, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त आयुक्त, उच्च शिक्षा के पद पर पदस्थ करते हुए प्रबंध संचालक, राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान का अति. प्रभार सौंपा गया है।

रोक्तिमा यादव, भा.प्र.से. द्वारा आयुक्त, उच्च शिक्षा का कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से राज्य शासन, भारतीय प्रशासनिक सेवा (वेतन) नियम, 2016 के नियम-12 के तहत् आयुक्त, उच्च शिक्षा के असंवर्गीय पद को प्रतिष्ठा एवं जिम्मेदारी में भारतीय प्रशासनिक सेवा के कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान के संवर्गीय पद के समकक्ष घोषित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close