LIVE UPDATE
Chhattisgarh

CG News-कवर्धा में सनसनीखेज वारदात…पोते ने टंगिया से की दादी की हत्या, भाई को भी दौड़ाया

पुलिस के अनुसार, 30 अप्रैल को सूचना मिली थी कि ग्राम कोको में एक बुजुर्ग महिला की उसके पोते द्वारा घर के भीतर टंगिया से हमला कर हत्या कर दी गई है तथा अपने भाई को भी चोट पहुंची है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का निरीक्षण किया।

CG News/कवर्धा/छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां थाना पिपरिया क्षेत्र के ग्राम कोको में एक युवक ने अपनी ही दादी की टंगिया से हमला कर हत्या कर दी।

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

पुलिस के अनुसार, 30 अप्रैल को सूचना मिली थी कि ग्राम कोको में एक बुजुर्ग महिला की उसके पोते द्वारा घर के अंदर हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पाया कि आरोपी घर के भीतर दरवाजा बंद कर बैठा हुआ था। पुलिस द्वारा दरवाजा खुलवाने पर आरोपी हाथ में टंगिया लेकर बाहर आया, जिसे तुरंत कब्जे में लेकर हिरासत में लिया गया।

मृतका की पहचान बुधन बाई (75 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने एफएसएल टीम की मौजूदगी में घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। घटना में प्रयुक्त टंगिया भी जब्त कर ली गई है।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी जीतेंद्र पात्रे (32 वर्ष) ने अपने भाई गैदलाल पर भी हमला करने की कोशिश की। जान बचाने के लिए गैदलाल मकान की छत से कूद गया, जिससे उसे चोटें आई हैं। घायल का इलाज जारी है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Back to top button
close