IPL 2026: जोफ्रा आर्चर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, मोहम्मद शमी के रिकॉर्ड की बराबरी
IPL 2026 में यह तीसरा मौका रहा, जब आर्चर ने पारी की पहली ही गेंद पर विकेट निकाला। इससे पहले, उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में फिल साल्ट को पहली ही गेंद पर आउट किया था। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में आर्चर ने अभिषेक शर्मा को पहली ही बॉल पर पवेलियन भेजा था।

IPL 2026/कोलकाता/ आईपीएल 2026 के 28वें मुकाबले में रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के साथ हो रही है। ईडन गार्डन्स के मैदान पर जोफ्रा आर्चर के नाम बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। आर्चर ने मोहम्मद शमी के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
जोफ्रा आर्चर ने केकेआर की पारी की पहली ही गेंद पर टिम सीफर्ट को क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन भेजा। आईपीएल में यह पांचवां मौका है, जब आर्चर ने पारी की पहली ही गेंद पर विकेट चटकाया है। आर्चर इस लीग में पारी की पहली बॉल पर सर्वाधिक बार विकेट लेने वाले संयुक्त रूप से पहले गेंदबाज बन गए हैं। आर्चर के अलावा मोहम्मद शमी ने भी आईपीएल पारी की पहली गेंद पर 5 बार बल्लेबाजों को आउट किया है।
IPL 2026 में यह तीसरा मौका रहा, जब आर्चर ने पारी की पहली ही गेंद पर विकेट निकाला। इससे पहले, उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में फिल साल्ट को पहली ही गेंद पर आउट किया था। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में आर्चर ने अभिषेक शर्मा को पहली ही बॉल पर पवेलियन भेजा था।
टिम सीफर्ट के साथ-साथ केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे भी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। रहाणे को नांद्रे बर्गर ने जीरो पर आउट किया। आईपीएल इतिहास में यह महज दूसरा मौका है, जब केकेआर के दोनों सलामी बल्लेबाज बिना खाता खोले आउट हुए हैं। इससे पहले साल 2014 में गौतम गंभीर और जैक कैलिस जीरो पर आउट हुए थे।
राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 155 रन लगाए। यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की सलामी जोड़ी ने आरआर को शानदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 8.4 ओवर में 81 रन जोड़े। वैभव ने महज 28 गेंदों का सामना करते हुए 46 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, यशस्वी ने 29 गेंदों में 39 रन बनाए। हालांकि, वैभव-यशस्वी के आउट होने के बाद राजस्थान रॉयल्स की पारी बुरी तरह से लड़खड़ा गई और टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए। ध्रुव जुरेल (5 रन), रियान पराग (12 रन), हेटमायर (15 रन) बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। केकेआर की तरफ से गेंदबाजी में कार्तिक त्यागी और वरुण चक्रवर्ती ने 3-3 विकेट चटकाए।



