LIVE UPDATE
Sports

IPL 2026 Most Expensive Over – IPL 2026 का सबसे महंगा ओवर, प्रियांश आर्या-कूपर कॉनोली ने किया बुरा हाल

IPL 2026 Most Expensive Over: आईपीएल 2026 का सबसे महंगा ओवर लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के मैच के दौरान देखने को मिली. इस ओवर में प्रियांश आर्या और कूपर कॉनोली ने कमाल की बल्लेबाजी की.

IPL 2026 Most Expensive Over: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के ऑलराउंडर एडेन मार्करम ने एक ऐसा ओवर फेंका जिसने इस सीजन का अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. मुल्लानपुर स्टेडियम में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ मैच के दौरान मार्करम ने एक ओवर में 32 रन लुटा दिए, जो इस सीजन का सबसे महंगा ओवर बन गया. ये पंजाब की पारी का 13वां ओवर था जिसमें प्रियांश आर्या और कूपर कॉनोली ने उन्हें आड़े हाथों लिया और जमकर रन बटोरे.

IPL 2026 का सबसे महंगा ओवर

इस ओवर में पंजाब किंग्स के युवा बल्लेबाजों ने मार्करम की जमकर क्लास लगाई. कूपर कॉनोली ने पहली तीन गेंदों पर 3 छक्के जड़े, फिर प्रियांश आर्या ने दो छक्के लगाए. कुल पांच छक्कों के साथ यह ओवर पूरी तरह से बल्लेबाजों के नाम रहा. इस ओवर से पहले PBKS का स्कोर 147/1 था, जो ओवर के बाद 179/1 हो गया. इस ओवर में एडेन मार्करम ने एक वाइड बॉल भी फेंकी और पंजाब ने 1 रन दौड़कर भी बटोरा.

मार्करम आमतौर पर टी20 क्रिकेट में भरोसेमंद गेंदबाज माने जाते हैं, लेकिन इस मैच में उनकी फ्लाइटेड गेंदें, तेज गेंदें और यॉर्कर की कोशिश बल्लेबाजों के सामने बेकार साबित हुईं. बल्लेबाजों ने शानदार टाइमिंग के साथ हर गेंद को सजा दी, जिससे फील्डर और गेंदबाज दोनों हैरान रह गए. इस सीजन में 32 रन अब तक का सबसे महंगा ओवर है. इसी के साथ मार्करम आईपीएल के एक ओवर में 5 छक्के खर्च करने वाले गेंदबाजों के क्लब में भी शामिल हो गए.

IPL में एक ओवर में सबसे ज्यादा छक्के खर्च करने वाले गेंदबाज/IPL 2026 Most Expensive Over

  • 5 – राहुल शर्मा vs आरसीबी, 2012
  • 5 – शेल्डन कॉटरेल vs पीबीकेएस,2020
  • 5 – हर्षल पटेल vs सीएसके,2021
  • 5 – शिवम मावी vs एलएसजी, 2022
  • 5 – यश दयाल vs केकेआर, 2023
  • 5 – अभिषेक शर्मा vs एलएसजी, 2023
  • 5 – मोईन अली vs आरआर,2025
  • 5 – एडेन मार्कराम vs पीबीकेएस,2026

Back to top button
close