धार्मिक नगरी मल्हार में शराब का खेल उजागर, घर से बेचते पकड़ा गया आरोपी
बीट आरक्षक की सूचना सटीक: मल्हार में अवैध शराब बेचते युवक पकड़ा गया

मल्हार (मस्तूरी) … धार्मिक नगरी मल्हार में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया। बीट आरक्षक की सूचना पर निगरानी के बाद की गई घेराबंदी में आरोपी को घर से ही शराब बेचते हुए पकड़ा गया।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वार्ड क्रमांक 4 मल्हार निवासी राजेश्वर केवट अवैध रूप से देसी मसाला शराब की बिक्री कर रहा है। इस सूचना की पुष्टि के लिए पहले से आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। 19 अप्रैल को पुख्ता जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम ने दबिश दी और आरोपी को मौके पर पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 35 नग पाव देसी मसाला शराब और बिक्री रुपये नकद बरामद किए गए। जब्त सामग्री को विधिवत कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है। कार्रवाई में उप निरीक्षक अवधेश सिंह, प्रधान आरक्षक नुवास तिग्गा, आरक्षक किशन राय और श्यामलाल सोनवानी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।





