LIVE UPDATE
Bilaspur

मरहीमाता मंदिर के जंगलों में शराब माफिया पर धावा: 162 लीटर महुआ के साथ 6 गिरफ्तार

दर्शनार्थी बनकर पहुंची पुलिस—मोटरसाइकिल समेत लाखों का माल जब्त

बेलगहना (बिलासपुर)…सरहदी क्षेत्र भनवारटंक स्थित मरहीमाता मंदिर के आसपास सक्रिय अवैध शराब कारोबारियों पर बेलगहना पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है। विशेष अभियान के तहत की गई कार्रवाई में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर 162 लीटर महुआ शराब और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है।

रविवार को मंदिर में भारी भीड़ का फायदा उठाकर घने जंगल और पहाड़ी इलाके में अवैध शराब बिक्री की सूचना लगातार मिल रही थी। क्षेत्र की जटिल भौगोलिक स्थिति और चौकी से लगभग 50 किलोमीटर दूरी के कारण आरोपी लंबे समय से सक्रिय थे और पुलिस कार्रवाई की भनक पहले ही लग जाती थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह और एसडीओपी कोटा नुपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। इस बार पुलिस ने रणनीति बदलते हुए ग्रामीण दर्शनार्थियों का भेष धारण किया और पीकअप वाहन से मौके पर पहुंची, जिससे आरोपियों को भनक नहीं लग सकी।

रेड के दौरान अलग-अलग स्थानों पर शराब बेच रहे आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। मो. आसीफ उर्फ लवि खान के पास से 20 लीटर, दीपक पासी के पास से 50 लीटर और मोटरसाइकिल, गोरेलाल सुल्तान के पास से 22 लीटर, रंजीत सोनी के पास से 20 लीटर, करीम खान के पास से 20 लीटर और जशवंत सिंह के पास से 30 लीटर महुआ शराब बरामद हुई।

कुल 162 लीटर महुआ शराब और एक मोटरसाइकिल, जिसकी कीमत लगभग 77,400 रुपये आंकी गई है, जब्त की गई। सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

पूरी कार्रवाई में बेलगहना चौकी के पुलिस स्टाफ ने समन्वित तरीके से काम करते हुए लंबे समय से चल रहे इस अवैध कारोबार पर सीधा प्रहार किया है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button