LIVE UPDATE
Chhattisgarh

बैग में छिपाकर ले जा रहा था नशा, गोलबाजार में 6 किलो गांजा के साथ गिरफ्तारी

गोलबाजार में संदिग्ध बुजुर्ग की तलाशी, बैग से 6 किलो गांजा बरामद

रायपुर…शहर के गोलबाजार क्षेत्र में मादक पदार्थ के खिलाफ चल रही कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक बुजुर्ग को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ट्रॉली और पिट्ठू बैग लेकर घूम रहा था और कहीं जाने की फिराक में था। पुलिस ने उसके कब्जे से 6.046 किलोग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 3 लाख रुपये आंकी गई है।

घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी

एंटी क्राइम और साइबर यूनिट को सूचना मिली थी कि गोलबाजार क्षेत्र में दाई कोरा भवन के सामने एक व्यक्ति बैग में गांजा रखकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही एंटी क्राइम यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और गोलबाजार थाना पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को घेरकर पूछताछ की।

तलाशी में मिला गांजा

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कल्लू सिंह ठाकुर, निवासी दमोह (मध्यप्रदेश) बताया। टीम ने जब उसके ट्रॉली और पिट्ठू बैग की तलाशी ली तो उसमें गांजा रखा मिला। पुलिस ने मौके पर ही मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

जब्त गांजा की कुल मात्रा 6.046 किलोग्राम बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गोलबाजार थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।

नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाने की तैयारी थी। मामले में फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button