LIVE UPDATE
Chhattisgarh

पेट्रोल पंप की कमाई पर ‘क्यूआर’ का खेल, मैनेजर ने 40 लाख अपने खाते में डाले

5️⃣ (सबसे ज्यादा प्रभावशाली) ग्राहकों की पेमेंट सीधे मैनेजर के खाते में, पेट्रोल पंप से 40 लाख की हेराफेरी

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही…जिले में पेट्रोल पंप के संचालन से जुड़ा एक बड़ा गबन सामने आया है। केवची गांव स्थित “एचपी उर्मिला पेट्रोलियम” पेट्रोल पंप में करीब 40 लाख रुपये के गबन के आरोप में पुलिस ने पंप के मैनेजर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

संचालक की शिकायत पर खुला मामला

पेट्रोल पंप के संचालक प्रमोद सिंह परस्ते ने थाना गौरेला में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि पंप के मैनेजर लालजी पटेल को पंप के संचालन, आय-व्यय के हिसाब और दैनिक बिक्री रिकॉर्ड की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। कुछ समय बाद खातों की जांच में वित्तीय गड़बड़ी के संकेत मिले, जिसके बाद मामला सामने आया।

डिजिटल भुगतान में किया हेरफेर

जांच में पता चला कि आरोपी ग्राहकों से उधारी की रकम पंप के अधिकृत क्यूआर कोड के बजाय अपने निजी फोनपे नंबर पर जमा करवा रहा था। कई ग्राहकों ने रसीद और भुगतान के दस्तावेजों के साथ इसकी पुष्टि भी की। इसी तरीके से धीरे-धीरे बड़ी रकम का गबन किए जाने की बात सामने आई।

बैंक और कंपनी को भी हुआ संदेह

बताया गया कि पंप संचालन के लिए एसबीआई गौरेला के माध्यम से एचपीसीएल की ई-डीलर फाइनेंसिंग स्कीम के तहत करीब 67 लाख रुपये की सुविधा दी गई थी। वर्ष 2025 के मध्य से बैंक और कंपनी अधिकारियों ने खातों में अनियमितता की आशंका जताई थी, जिसके बाद जांच शुरू हुई।

आरोपी को भेजा गया जेल

शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी लालजी पटेल को गिरफ्तार किया। शुक्रवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

 

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button