LIVE UPDATE
Big news

Credit Card Rules Change April 2026: क्रेडिट कार्ड यूजर्स को झटका, इन बैंकों के नियम बदले; अप्रैल से घटेंगे आपके फायदे और रिवॉर्ड्स

अप्रैल 2026 से एक्सिस, यस बैंक और SBI कार्ड के नियम बदल रहे हैं। लाउंज एक्सेस, रिवॉर्ड पॉइंट्स और बिल भुगतान पर लगने वाले नए शुल्कों के बारे में विस्तार से जानें।

Credit Card Rules Change April 2026।दिल्ली। अगर आप एक्सिस बैंक, यस बैंक या एसबीआई (SBI) का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है।

1 अप्रैल 2026 से बैंकिंग जगत में “कार्ड डीवैल्यूएशन” (फायदे कम करना) की एक नई लहर आने वाली है। इन बैंकों ने अपने रिवॉर्ड स्ट्रक्चर, कैशबैक लिमिट और लाउंज एक्सेस जैसे नियमों में बड़े बदलावों की घोषणा की है, जिसका सीधा असर लाखों ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा।

​बैंकिंग विशेषज्ञों के अनुसार, ये बदलाव बैंकों की लागत कम करने और चुनिंदा कैटेगरी पर खर्च को नियंत्रित करने की रणनीति का हिस्सा हैं। आइए जानते हैं किन बैंकों ने क्या बदलाव किए हैं:

​एक्सिस बैंक: एयरटेल कार्ड पर लाउंज एक्सेस खत्म।Credit Card Rules Change April 2026

​एक्सिस बैंक ने अपने लोकप्रिय ‘एयरटेल एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड’ के नियमों में 12 अप्रैल 2026 से बदलाव का फैसला किया है।

  • कैशबैक सीमा: एयरटेल मोबाइल, ब्रॉडबैंड और यूटिलिटी बिल भुगतान पर मिलने वाले कैशबैक की अधिकतम सीमा (जो अभी 250 रुपये प्रति माह है) को अब बिलिंग साइकिल के ‘बेस कैशबैक’ से जोड़ दिया जाएगा।
  • पार्टनर प्लेटफॉर्म: स्विगी और बिगबास्केट पर मिलने वाले कैशबैक स्ट्रक्चर में बदलाव हुआ है। अब 10% वैल्यू बैक मुख्य रूप से जोमैटो, ब्लिंकइट और ‘डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो’ पर मिलेगा, जो सीधे पार्टनर वॉलेट में जमा होगा।
  • बड़ा झटका: इस कार्ड के साथ मिलने वाले 4 मुफ्त घरेलू एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस की सुविधा अब पूरी तरह बंद कर दी जाएगी।Credit Card Rules Change April 2026

​यस बैंक: यूटिलिटी बिल भरना होगा महंगा

​यस बैंक ने 1 अप्रैल 2026 से यूटिलिटी और ट्रांसपोर्ट भुगतान पर नई मासिक सीमा (Spending Limit) तय कर दी है। सीमा पार होने पर 1% अतिरिक्त शुल्क और GST देना होगा।

  • यूटिलिटी लिमिट: यस प्राइवेट कार्ड के लिए 1 लाख रुपये, प्रीमियम कार्ड के लिए 50 हजार और अन्य कार्ड के लिए 25 हजार रुपये की लिमिट तय की गई है।
  • ट्रांसपोर्ट शुल्क: टोल और पुल भुगतान पर भी 1% शुल्क लगेगा (प्रीमियम कार्ड के लिए 75,000 और अन्य के लिए 50,000 रुपये की मासिक लिमिट के बाद)।

​SBI कार्ड: रिवॉर्ड पॉइंट रिडीम करने के नए नियम।Credit Card Rules Change April 2026

​एसबीआई कार्ड ने रिवॉर्ड पॉइंट रिडेम्पशन को और अधिक सीमित कर दिया है। 1 अप्रैल 2026 से लागू होने वाले नियम इस प्रकार हैं:

  • मैक्सिमम लिमिट: कार्डधारक अब एक महीने में अधिकतम 60,000 रिवॉर्ड पॉइंट ही रिडीम कर पाएंगे।
  • मल्टीपल्स रूल: अब आप अपनी मर्जी से कोई भी संख्या रिडीम नहीं कर सकेंगे। रिडेम्पशन केवल 4,000 पॉइंट्स के गुणकों (Multiples) में होगा (जैसे 4000, 8000, 12000 आदि)।

Back to top button