LIVE UPDATE
Big newsBilaspurChhattisgarh

पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई….रेत माफियों में दहशत…रेत से भरे 20 ट्रैक्टर के साथ दो हाइवा बरामद…22 के खिलाफ अपराध दर्ज

रेत माफियों के खिलाफ कार्रवाई..22 के खिलाफ अपराध दर्ज

बिलासपुर—कोटा पुलिस ने रेत माफियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर बीस से अधिक रेत से भरे ट्रैक्टर के अलावा दो हाइवा बरामद किया है। पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई को रेत माफियों में जमकर हड़कम्प है। कोटा थाना प्रभारी आईपीएस सुमित कुमार ने बताया कि 8 मार्च से अब तक की कार्रवाई में दो दर्जन से अधिक रेत से भरे वाहनों को जब्त किया गया है। सभी के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत अपराध भी दर्ज किया गया है।
    कोटा थानेदार आईपीएस सुमित कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने रेत से भरे 20 ट्रैक्टर और 2 हाईवा को परिवहन करते कब्जे में लिया है। उन्होने बताया कि रेत माफियों के खिलाफ पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के आदेश पर कार्रवाई की गयी है।
 
              कार्रवाई के पहले पुलिस टीम ने रेत माफियों की एक एक गतिविधियों को जांच परखा। इसके बाद अभियान को तेज किया गया। अब तक की कार्रवाई में दो दर्जन से अधिक वाहनों को जब्त किया गया।  ग्राम सल्का में अवैध रेत परिवहन कर रहे वाहनों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान सभी वाहनों को बिना वैध दस्तावेज के परिवहन करते पाया गया। 22 वाहन चालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। 
 बहलहाल रेत के अवैध खनन के खिलाफ कोटा पुलिस कार्रवाई से रेत माफियाओं में दहशत का वातावरण है। सुमित कुमार ने बताया कि रेत माफियों के खिलाफ अभियान को तेज किया जाएगा।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button