LIVE UPDATE
editorial

US Israel Iran strikes: T20 वर्ल्ड कप पर पड़ा अमेरिका-ईरान की जंग का असर, ICC का फैसला जानिए

ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच जंग शुरू हो चुकी है, जिसका असर हवाई यातायात पर भी पड़ा है. जिसके चलते टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने बड़ा फैसला लिया है.

US Israel Iran strikes,ICC T20 World Cup 2026: ईरान के खिलाफ इजरायल और अमेरिका की ओर से युद्ध शुरू हो गया है. खाड़ी के कई देशों में तनाव का माहौल बना हुआ है. मिसाइलों और बम के धमाकों का असर हवाई यातायात पर भी देखने को मिल रहा है, जिसके चलते ईरान और इजरायल के अलावा आस-पास के देशों में लोग एयरपोर्ट्स में फंसे हुए हैं.

US Israel Iran strikes,ICC T20 World Cup 2026। अब इस जंग का असर टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भी देखने को मिला है, जिसके चलते इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने एक प्रेस रिलीज जारी की है.

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के चलते ट्रेवल व्यवस्थाओं में बैकअप प्लान पर काम करना शुरू कर दिया है.

अमेरिका की ओर से ईरान पर किए गए हमलों से खाड़ी देशों में उड़ान संचालन प्रभावित हुआ है, खासकर दुबई जैसे अहम ट्रांजिट हब पर असर पड़ा है. इस वजह से कई खिलाड़ी, टीम अधिकारी, मैच रेफरी, ब्रॉडकास्ट टीम और इवेंट स्टाफ की घर वापसी में समस्या आ सकती है, क्योंकि वह इंटरनेशनल कनेक्शन के लिए इन हब का इस्तेमाल करते हैं।

आईसीसी ने साफ किया है कि मिडिल ईस्ट की यह स्थिति टूर्नामेंट के आयोजन पर कोई सीधा प्रभाव नहीं डाल रही है. यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका में संयुक्त रूप से हो रहा है, जो 7 फरवरी से शुरू हुआ और 8 मार्च को फाइनल खेला जाएगा. टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें भाग ले रही हैं, और अब कुछ टीमें ही सेमीफाइनल या फाइनल की दौड़ में बची हैं. वहीं, सारे नॉकआउट मैच भी अब भारत में ही होंगे हैं, क्योंकि श्रीलंका और पाकिस्तान की टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं.

खिलाड़ियों और स्टाफ की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आईसीसी ने अपनी यात्रा, लॉजिस्टिक्स और सुरक्षा टीमों को तुरंत सक्रिय किया हैय ये टीमें चौबीसों घंटे काम कर रही हैं ताकि सभी लोग सुरक्षित घर पहुंच सकें. बड़ी एयरलाइंस के साथ कॉर्डिनेशन करके ऑप्शनल रूट तलाशे जा रहे हैं. ICC ने प्रेस रिलीज में कहा, ‘आईसीसी ट्रैवल एंड लॉजिस्टिक्स टीम इंटरनेशनल एयरलाइनों के साथ सक्रिय रूप से काम कर रही है ताकि यूरोपीय, साउथ एशियाई और साउथ-पूर्व एशियाई केंद्रों के माध्यम से कनेक्शन सहित ऑप्शनल रूटिंग विकल्पों की पहचान और उन्हें सुरक्षित किया जा सके.’

आईसीसी ने आगे कहा, ‘आईसीसी के सुरक्षा सलाहकार संबंधित अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं और स्थिति में होने वाले बदलावों के मुताबिक सलाह देंगे. एक समर्पित आईसीसी यात्रा सहायता डेस्क भी सक्रिय कर दी गई है.’

Back to top button
close