india
School News: दो निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
School News।चंडीगढ़। शहर के दो निजी स्कूलों को शुक्रवार को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद अधिकारियों ने परिसरों में गहन तलाशी अभियान चलाया।
मीडिया रिपोर्ट अनुसार बम की धमकी की सूचना मिलते ही दमकल वाहन, बम निरोधक दस्ते, श्वान दस्ते और एंबुलेंस को स्कूलों में भेजा गया तथा परिसरों में सुरक्षा बढ़ा दी गई।
पिछले कुछ सप्ताह में चंडीगढ़, अमृतसर, जालंधर, पटियाला और हरियाणा के कई स्कूलों को इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। हालांकि, अब तक सभी धमकियां फर्जी साबित हुई हैं।
कुछ दिन पहले पंजाब सिविल सचिवालय को भी ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, लेकिन जांच में कोई संदिग्ध या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।





