LIVE UPDATE
Chhattisgarh

Shikshak Bharti Date, व्यापम ने शिक्षक भर्ती परीक्षा की तारीख का किया ऐलान

व्यापम ने एग्जाम कैलेंडर में शिक्षक भर्ती को शामिल कर लिया है। स्कूल शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर सहायक शिक्षक की भर्ती परीक्षा 11 अक्टूबर को, शिक्षक भर्ती परीक्षा 25 अक्टूबर को और व्याख्याता की भर्ती परीक्षा 29 अक्टूबर को आयोजित की जायेगी।

Shikshak Bharti Date, CG News।छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट अनुसार 5000 पदों पर होने वाली शिक्षक भर्ती को लेकर व्यापम की तरफ से सूचना जारी कर दी गयी है।

मिली जानकारी मुताबिक व्यापम ने एग्जाम कैलेंडर में शिक्षक भर्ती को शामिल कर लिया है। स्कूल शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर सहायक शिक्षक की भर्ती परीक्षा 11 अक्टूबर को, शिक्षक भर्ती परीक्षा 25 अक्टूबर को और व्याख्याता की भर्ती परीक्षा 29 अक्टूबर को आयोजित की जायेगी।

मीडिया रिपोर्ट अनुसार स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सहायक शिक्षक, शिक्षक, व्याख्याता एवं सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के कुल 5000 पदों पर भर्ती होनी है। शासन ने परीक्षा आयोजन के लिये छत्तीसगढ़ व्यापम को अधिकृत किया है एवं विभाग द्वारा विज्ञापन जारी करने संबंधी सभी प्रक्रियाओं को पूर्ण कर आवश्यक प्रपत्र व्यापम को उपलब्ध करा दिया गया है।

छत्तीसगढ़ सरकार स्कूल शिक्षा विभाग में 5,000 से अधिक पदों पर सीधी भर्ती शुरू हो रही है। इन पदों के लिए चयन व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।

Back to top button
close