LIVE UPDATE
Chhattisgarh

नकाबपोशों ने मंदिर लूटा..गार्ड को बांधकर पीटा..दान और आभूषण किया पार 

गार्ड को बांधकर पीटा, मंदिर लूटने के बाद सीसीटीवी तार काटकर फरार हुए बदमाश

भिलाई…सेक्टर-6 स्थित सांई मन्दिर भिलाईई सेक्टर 6 में बुधवार देर रात सात नकाबपोश बदमाश घुस आए। आरोपियों ने ड्यूटी पर तैनात गार्ड को बंधक बनाया, मारपीट की और मंदिर से सोने-चांदी के आभूषण व दान पेटी की नकदी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर सवाल उठे हैं।

रात 3 बजे मुख्य गेट का ताला तोड़ा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बदमाश रात करीब तीन बजे मंदिर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर भीतर घुसे। अंदर मौजूद गार्ड को काबू में कर हाथ-पैर बांधे, आंखों पर पट्टी बांधी और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद मारपीट की।

मुकुट और दान पेटी की नकदी ले गए

गार्ड को निष्क्रिय करने के बाद बदमाश साईं बाबा के सोने-चांदी के मुकुट, चरण पादुका और दान पेटी में रखी नकदी लेकर निकल गए। मंदिर परिसर में लगी बड़ी छत्री को भी तोड़ने की कोशिश की, लेकिन वजन अधिक होने के कारण उसे नहीं ले जा सके। जाते समय आरोपियों ने सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिए।

सुबह खुला मामला

सुबह करीब चार बजे गार्ड की आवाज सुनकर अन्य सुरक्षा कर्मी पहुंचे और उसे मुक्त कराया। सूचना मिलते ही भिलाई नगर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे

पुलिस आसपास के मार्गों और प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी फुटेज जुटा रही है। संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीम दबिश दे रही है। मंदिर प्रबंधन ने सुरक्षा बढ़ाने और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close