LIVE UPDATE
Bilaspur

घर में घुसकर वृद्ध महिला पर हमला, 47 दिन बाद आरोपी सलाखों के पीछे

पुराने विवाद में मारपीट, कोटा पुलिस ने दबिश देकर किया गिरफ्तार

बिलासपुर…कोटा थाना क्षेत्र में एक वृद्ध महिला के घर में घुसकर मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने 47 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया। मामला 8 जनवरी 2026 का है, जब ग्राम पथर्रा में पुराने विवाद को लेकर युवक ने घर में घुसकर महिला से हाथ-मुक्कों और चप्पल से मारपीट की थी।

पीड़िता ने उसी दिन थाना कोटा पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत में बताया कि आरोपी प्रेमदास मानिकपुरी ने जबरन घर में प्रवेश कर हमला किया, जिससे उसे चोटें आईं। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 333, 296, 351(2) और 115(2) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की।

चेतना अभियान के तहत अपराधों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश के बीच यह मामला प्राथमिकता में लिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के मार्गदर्शन में टीम ने फरार आरोपी की तलाश तेज की।

लगातार दबिश के बाद 25 फरवरी 2026 को पुलिस ने आरोपी प्रेमदास मानिकपुरी, निवासी ग्राम पथर्रा, थाना कोटा, को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

कार्रवाई में निरीक्षक नरेश चौहान, सहायक उप निरीक्षक नहारू राम साहू, आरक्षक प्रफुल्ल यादव और दीप सिंह कंवर की सक्रिय भूमिका रही।

कोटा पुलिस का कहना है कि महिलाओं और बुजुर्गों के खिलाफ अपराध पर सख्त रुख जारी रहेगा और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close