Cg news,ई-ऑफिस के क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित

Cg news।मुंगेली ।शासन के निर्देशानुसार जिले के समस्त विभागों एवं कार्यालयों में ई-ऑफिस प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने हेतु जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में जिला स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रशिक्षण में अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी ने बताया कि ई-ऑफिस पारदर्शी और सुगम प्रशासन के लिए लागू किया गया है। उन्होंने सभी अधिकारियो को ई-आफिस और डिजिटल माध्यमों का प्रयोग करने प्रोत्साहित किया।
ई-ऑफिस से कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं दक्षता को और अधिक मजबूती मिलेगी।
प्रशिक्षकों विश्वास निगम एवं श्री अमितेश शुक्ला द्वारा ई-ऑफिस के उपयोग, फाइल मूवमेंट, नोटशीट तैयारी, सुरक्षा एवं गोपनीयता, दस्तावेज संधारण तथा अन्य तकनीकी बिंदुओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
एनआईसी से प्रोग्रामर रूपेश सोनकर ने बताया कि ई-ऑफिस का उद्देश्य विभागों के कार्यों को डिजिटल रूप से सुव्यवस्थित करना है, जिससे कागजी प्रक्रिया में कमी लाकर तेज एवं पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था स्थापित की जा सके। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।





