LIVE UPDATE
Chhattisgarh

जवानों को बड़ी कामयाबी, नक्सलियों द्वारा डम्प किये ऑटोमेटिक हथियार बरामद

इस जानकारी के बाद जिला पुलिस बल ई-30 की आप्स टीम ने 16 फरवरी को रवाना हुई थी। पहाडी का सघन सर्च करने पर पुलिस बल ई-30 टीम ने माओवादियों द्वारा डम्प किये गये हथियार को जब्त किया।

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के मैनपुर में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई की है। नक्सलियों के द्वारा डम्प किये गये हथियारों को बरामद किया है। पुलिस बल की कार्रवाई से गरियाबंद जिले में नक्सल हिंसा की संभावनाओं को नकाम किया गया है।दरअसल, पिछले माह जनवरी में कुछ नक्सलियों ने आत्मसर्पण किया था। सरेंडर माओवादियों से पूछताछ में सीपीआई माओवादियों के ओडिशा राज्य कमेटी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा गरियाबंद मैनपुर के ग्राम बडेगोबरा सातमारी पहाडी में ऑटोमेटिक हथियार डंप करने का खुलासा हुआ था।

इस जानकारी के बाद जिला पुलिस बल ई-30 की आप्स टीम ने 16 फरवरी को रवाना हुई थी। पहाडी का सघन सर्च करने पर पुलिस बल ई-30 टीम ने माओवादियों द्वारा डम्प किये गये हथियार को जब्त किया।

जब्त हथियार

गये 2 नग एसएलआर, 1 नग इंसास, 1 नग 12 बोर, 03 नग एसएलआर मैग्जिन, 1 नग इंसास मैग्जिन, 28 नग जिंदा एलएलआर कारतूस को बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।गरियाबंद पुलिस द्वारा विगत डेढ वर्ष से संचालित नक्सल उन्मूलन अभियान “आपरेशन विराट” के तहत 26 जनवरी के पहले गरियाबंद क्षेत्र में सक्रिय धमतरी गरियाबंद-नुआपाड़ा डिवीजन के माओवादियों को आत्मसमर्पण/निष्क्रिय करने में सफलता प्राप्त हुई है।

माओवादियों के इस डम्प की बरामदगी के साथ क्षेत्र में माओवादी हिंसा की संभावनाओं को नगण्य करने में जिला पुलिस बल एक कदम और आगे बढी है।

2024 से अब तक 2026 में पुलिस को मिली सफलता

(01) मुठभेंड़ में मारे गये माओवादियों की संख्या- 31

(02) गरियाबंद में आत्मसमर्पित नक्सलियों की संख्या- 29

(03) माओवादियों से जप्त ग्रेडेड हथियार 31, अन्य हथियार 42, कुल= 73

(04) माओवादियों से कुल जप्त रकम 62,50,000/-

(05) माओवादियों से जप्त इलेक्ट्रिक डेटोनेटर- 304, नॉन इलेक्ट्रिक डेटोनेटर 22, आईईडी बम 14, कॉर्डेक्स वायर-लगभग 114.49 मीटर, बीजीएल सेल 57

Back to top button
close