LIVE UPDATE
Chhattisgarh

जादू-टोने के शक में बुजुर्ग ने लकड़ी से वार कर ली जान, अब सलाखों के पीछे पहुंचा आरोपी

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 27 जनवरी की शाम करीब 6 बजे मृतक मुरहा अतरा और 66 वर्षीय आरोपी भीमा अतरा के बीच जादू-टोने को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर भीमा अतरा ने पास की बाड़ी से लकड़ी का एक भारी टुकड़ा उठाया और मुरहा के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया।

दंतेवाड़ा /छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरी घटना अंधविश्वास और आपसी विवाद का खौफनाक नतीजा है।

भांसी थाना क्षेत्र के ग्राम मांझीपारा मसेनार में बीते 27 जनवरी की शाम को जादू-टोने के संदेह में एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को धर दबोचा है और उसे जेल भेज दिया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 27 जनवरी की शाम करीब 6 बजे मृतक मुरहा अतरा और 66 वर्षीय आरोपी भीमा अतरा के बीच जादू-टोने को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर भीमा अतरा ने पास की बाड़ी से लकड़ी का एक भारी टुकड़ा उठाया और मुरहा के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया।

सिर पर लगी गंभीर चोट के कारण मुरहा अतरा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भीमा अतरा वहां से फरार हो गया था।

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन अनिल अतरा ने भांसी थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के. बर्मन और कपिल चन्द्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप बिसेन की टीम ने आरोपी की तलाश तेज कर दी।

सटीक मुखबिरी और तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस ने गुरुवार को घेराबंदी कर आरोपी भीमा अतरा को मसेनार गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर झाड़ियों में छिपाकर रखा गया वह लकड़ी का टुकड़ा भी बरामद कर लिया है, जिससे हत्या की गई थी। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को बचेली न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया

Back to top button
close