LIVE UPDATE
india

Credit Card Rules Change-क्रेडिट कार्ड ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, 1 फरवरी से बदल रहे हैं रिवॉर्ड पॉइंट्स और मूवी टिकट के नियम, जानें क्या होगा असर

इन नए नियमों के तहत अब विभिन्न मर्चेंट कैटेगरी (एमसीसी) ट्रांजेक्शन पर रिवॉर्ड पॉइंट्स हासिल करने के लिए ग्राहकों को एक निर्धारित न्यूनतम राशि खर्च करनी होगी। बैंक द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यदि कार्डधारक इस निर्धारित लिमिट को पूरा नहीं करते हैं, तो उन्हें रिवॉर्ड्स का लाभ नहीं दिया जाएगा। यह रिवॉर्ड पॉइंट्स क्रेडिट कार्ड के प्रकार और संबंधित मर्चेंट कैटेगरी पर निर्भर करेंगे, जिससे कार्डधारकों के मासिक बजट और खर्च करने के तरीके पर सीधा असर पड़ सकता है।

Credit Card Rules Change/प्राइवेट सेक्टर के प्रमुख आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले लाखों ग्राहकों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। बैंक ने अपने क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट्स और अन्य सुविधाओं से जुड़े नियमों में बड़े बदलाव करने का फैसला किया है, जो 1 फरवरी 2026 से प्रभावी होंगे।

इन नए नियमों के तहत अब विभिन्न मर्चेंट कैटेगरी (एमसीसी) ट्रांजेक्शन पर रिवॉर्ड पॉइंट्स हासिल करने के लिए ग्राहकों को एक निर्धारित न्यूनतम राशि खर्च करनी होगी। बैंक द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यदि कार्डधारक इस निर्धारित लिमिट को पूरा नहीं करते हैं, तो उन्हें रिवॉर्ड्स का लाभ नहीं दिया जाएगा। यह रिवॉर्ड पॉइंट्स क्रेडिट कार्ड के प्रकार और संबंधित मर्चेंट कैटेगरी पर निर्भर करेंगे, जिससे कार्डधारकों के मासिक बजट और खर्च करने के तरीके पर सीधा असर पड़ सकता है।

नए नियमों के अनुसार, परिवहन (ट्रांसपोर्टेशन) मर्चेंट कैटेगरी के तहत रिवॉर्ड पॉइंट्स प्राप्त करने के लिए खर्च की सीमा तय की गई है। आईसीआईसीआई बैंक रूबीX, सफीरो, एमराल्ड और एमराल्ड प्राइवेट जैसे प्रीमियम क्रेडिट कार्ड पर परिवहन सेवाओं से जुड़े ट्रांजेक्शन पर रिवॉर्ड पॉइंट्स पाने के लिए अब प्रतिमाह कम से कम 20 हजार रुपये खर्च करना अनिवार्य होगा।

वहीं, बैंक के अन्य लोकप्रिय कार्ड्स जैसे प्लेटिनम चिप क्रेडिट कार्ड(Credit Card Rules Change), एचपीसीएल सुपर सेवर, कोरल, एक्सप्रेशन और पराक्रम क्रेडिट कार्ड सहित कई अन्य श्रेणियों के लिए यह न्यूनतम खर्च सीमा 10 हजार रुपये निर्धारित की गई है। इसका मतलब है कि यदि आप मेट्रो, रेलवे या कैब जैसी सेवाओं के लिए इन कार्ड्स का उपयोग करते हैं, तो आपको रिवॉर्ड पॉइंट्स तभी मिलेंगे जब आपका मासिक खर्च इस तय सीमा को पार करेगा।

इसके साथ ही बैंक ने इंश्योरेंस प्रीमियम के भुगतान पर मिलने वाले रिवॉर्ड पॉइंट्स में भी संशोधन किया है। अब ग्राहकों को अधिकतम 40 हजार रुपये तक के इंश्योरेंस खर्चों पर ही उनके मौजूदा अर्न रेट के अनुसार रिवॉर्ड पॉइंट्स दिए जाएंगे।

बैंक ने स्पष्ट किया है कि यह विशेष बदलाव फिलहाल आईसीआईसीआई बैंक एचपीसीएल सुपर सेविंग क्रेडिट कार्ड धारकों पर लागू होगा। बैंक का यह कदम रिवॉर्ड प्रोग्राम को अधिक प्रभावी और श्रेणी-आधारित बनाने की दिशा में एक प्रयास माना जा रहा है, जिससे उच्च मूल्य वाले ट्रांजेक्शन को प्रोत्साहित किया जा सके।

इन बदलावों के बीच एक बड़ा अपडेट उन ग्राहकों के लिए भी है जो सिनेमा के शौकीन हैं और क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाले मूवी ऑफर्स का लाभ उठाते थे। बैंक ने घोषणा की है कि 1 फरवरी 2026 से ‘बुकमायशो’ (BookMyShow) के जरिए मिलने वाली कंप्लीमेंट्री मूवी टिकट की सुविधा को बंद कर दिया जाएगा। यह सेवा मुख्य रूप से आईसीआईसीआई बैंक इंस्टेंट प्लेटिनम चिप क्रेडिट कार्ड और आईसीआईसीआई बैंक इंस्टेंट प्लेटिनम क्रेडिट कार्ड पर उपलब्ध थी, जिसे अब समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। ऐसे में बैंक के इन विशिष्ट कार्ड्स का उपयोग करने वाले ग्राहकों को अब मुफ्त मूवी टिकट का लाभ नहीं मिल सकेगा।

Back to top button
close