एमआईएस सहायक के पद के लिए अंतिम मेरिट सूची जारी
जिला स्तरीय समिति द्वारा दावा-आपत्ति के निराकरण उपरांत अंतिम मेरिट सूची जारी की गई है। सूची का अवलोकन जिले के वेबसाईट एवं कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग के सूचना पटल में किया जा सकता है।

बलरामपुर/ सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने जानकारी दी है कि अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परम्परागत वन निवासी अधिनियम 2006 एवं नियमों के प्रभावी एवं सुचारू क्रियान्वयन हेतु अनुभाग वाड्रफनगर में वन अधिकारी प्रकोष्ठ में एमआईएस सहायक की नियुक्ति के संबंध में दावा-आपत्ति आमंत्रित किया गया था।
जिला स्तरीय समिति द्वारा दावा-आपत्ति के निराकरण उपरांत अंतिम मेरिट सूची जारी की गई है। सूची का अवलोकन जिले के वेबसाईट एवं कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग के सूचना पटल में किया जा सकता है।
छत्तीसगढ़ शासन कौशल विकास तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के द्वारा 29, 30 एवं 31 जनवरी 2026 को स्थान शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय सेजबहार रायपुर में राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है जिसमें निजी क्षेत्र के तकनीकी एवं गैर तकनीकी लगभग 15000 पदों में चयन हेतु साक्षात्कार लिया जायेगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया है कि राज्य स्तरीय रोजगार मेला में जिले के 1166 आवेदकों का साक्षात्कार 29 जनवरी 2026 दिन गुरुवार को निर्धारित किया गया है। उक्त मेला में सहभागिता हेतु ऑनलाईन पोर्टल erojgar.cg.gov.in मे रोजगार पंजीयन एवं रोजगार मेला हेतु पजीयन दोनों की आवश्यकता है।
उन्होंने ऐसे आवेदक जिन्होने ऑनलाईन पोर्टल erojgar.cg.gov.in में रोजगार पंजीयन एवं रोजगार मेला हेतु पंजीयन नहीं करवाया है वे पोर्टल पर अपना पंजीयन करवा सकते हैं एवं 29 जनवरी 2026 को अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता, पासपोर्ट साईज फोटो, पहचान पत्र, अनुभव प्रमाणपत्र इत्यादि दस्तावेजों के साथ निर्धारित स्थल पर उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय बलरामपुर से सम्पर्क किया जा सकता है।




