LIVE UPDATE
Chhattisgarh

एजेंडा तय, जनता गायब! सामान्य सभा पर बवाल.. पार्षदों का खुला विरोध

लोकहित एजेंडे से बाहर..सामान्य सभा या औपचारिक बैठक?  नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल

बलरामपुर (पृथ्वी लाल केशरी)…नगर पंचायत राजपुर की सामान्य सभा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बीते दो बैठकों के बाद अब 22 जनवरी को प्रस्तावित सामान्य सभा के एजेंडे में भी लोकहित और वार्ड विकास से जुड़े मुद्दों को शामिल नहीं किए जाने से पार्षदों में आक्रोश है।

नाराज पार्षदों ने कलेक्टर बलरामपुर के नाम एसडीएम राजपुर को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि सामान्य सभा अब केवल कोरम पूरा करने की प्रक्रिया बनकर रह गई है। वार्डों से जुड़ी समस्याएं और विकास प्रस्ताव लगातार नजरअंदाज किए जा रहे हैं, जिससे जमीनी स्तर पर विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

पार्षदों ने मांग की है कि प्रस्तावित बैठक को निरस्त कर सभी पार्षदों से वार्ड विकास के प्रस्ताव मंगाए जाएं और उसके बाद नई सामान्य सभा आयोजित की जाए। साथ ही चेतावनी दी गई है कि मांगें नहीं मानी गईं तो वे सामान्य सभा का बहिष्कार करेंगे।

 ज्ञापन की एक प्रति संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, अंबिकापुर को भी भेजी गई है। ज्ञापन सौंपते समय पार्षद प्रभात रंजन त्रिपाठी, विश्वास कुमार गुप्ता, सुंदरसाय पोर्ते, नेहा और राहुल भारती मौजूद रहे।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close