स्टंटबाजों पर शिकंजा –पुलिस का सीधा एक्शन… बिना नंबर प्लेट की पल्सर, बुलेट समेत 5 मोटरसाइकिलें जब्त

बिलासपुर। शहर में सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर सिविल लाइन थाना पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए बिना नंबर प्लेट और खतरनाक तरीके से चल रही मोटरसाइकिलों पर शिकंजा कसा।
थाना स्टाफ ने 22 सितंबर को बाइक पेट्रोलिंग के दौरान महाराणा प्रताप चौक शराब भट्टी के पास और तालापारा क्षेत्र में चेकिंग की। इस दौरान पाँच मोटरसाइकिलें बिना नंबर प्लेट की पाई गईं। मौके पर कागजात प्रस्तुत न कर पाने पर वाहनों को धारा 106 बीएनएसएस के तहत जप्त कर विधिवत कार्रवाई की गई।
जप्त वाहनों के मालिक इस प्रकार हैं
अनिल दास, निवासी उड़िया पारा तिफरा – पल्सर,
गौरव मधुकर, निवासी तुर्कडीह – बजाज प्लेटिना
दानिश रजा, निवासी लालखदान – होंडा साइन
देव कुमार सूर्यवंशी, निवासी तालापारा – बुलेट
अभिषेक सूर्यवंशी, निवासी अमेरी – सीडी डीलक्स
पुलिस ने साफ किया है कि बिना नंबर प्लेट की गाड़ियाँ चलाना, स्टंट करना और सड़क पर जानलेवा हरकतें करने वालों पर लगातार सख्त कार्रवाई की जाएगी।





