4 सेकेंड, 4 थप्पड़: SP ऑफिस में महिला कॉन्स्टेबल बनी… ‘उसैन बोल्ट ऑफ स्लैप्स

गाजीपुर … सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदर्शन के दौरान मंगलवार को गाजीपुर एसपी ऑफिस परिसर में अचानक बवाल मच गया। पार्टी के एक कार्यकर्ता को महिला कॉन्स्टेबल ने कथित तौर पर “बैड टच” करने पर 4 सेकेंड में 4 थप्पड़ जड़ दिए।
घटना उस समय हुई जब SBSP कार्यकर्ता AIMIM प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के महाराजा सुहेलदेव पर दिए गए विवादित बयान के खिलाफ प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने एसपी ऑफिस पहुंचे थे।
क्या है पूरा मामला
महिला कॉन्स्टेबल का नाम पूनम पटेल बताया गया है।उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान पार्टी का एक कार्यकर्ता उनके साथ गलत व्यवहार कर रहा था।इसके बाद उन्होंने मौके पर ही उसकी पिटाई कर दी।स्थिति बिगड़ते देख मौजूद कार्यकर्ताओं और नेताओं ने बीच-बचाव किया।
SBSP का प्रदर्शन
SBSP जिलाध्यक्ष सुपेंद्र राजभर के नेतृत्व में कार्यकर्ता पहले जिलाधिकारी को ज्ञापन देने पहुंचे थे, इसके बाद वे एसपी ऑफिस पहुंचे। पार्टी ने AIMIM नेता शौकत अली के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करने और उनका पुतला दहन करने की कार्रवाई की थी।
पुलिस का बयान
सीओ सिटी शेखर शेंगर ने बताया कि घटना महिला कॉन्स्टेबल और SBSP कार्यकर्ता के बीच गलतफहमी के चलते हुई। उन्होंने कहा, “फिलहाल किसी भी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
आगे की स्थिति
SBSP जिलाध्यक्ष सुपेंद्र राजभर ने भी स्पष्ट किया कि पार्टी इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करेगी।
हालांकि घटना का वीडियो सामने आने के बाद यह मामला राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का विषय बना हुआ है।





