BilaspurChhattisgarh
शराब में सुहागा मिलाकर हत्या…पुलिस का सनसनीखेज खुलासा..2 युवकों की मौत..दो आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा… जहरीली शराब पीने से जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम करही में जहरीली शराब से दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ—आरोपी ने अंग्रेजी शराब में सुहागा मिलाकर हत्या की घटना को अंजाम दिया है।
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
15 सितम्बर को ग्राम करही निवासी सूरज यादव और मनोज कश्यप ने शराब पीने के बाद तबीयत बिगड़ने पर दम तोड़ दिया। जांच में सामने आया कि उन्होंने गांव के अवैध शराब विक्रेता सुरेंद्र उर्फ भोला टंडन से शराब खरीदी थी।
गवाहों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने सुरेंद्र टंडन और उसके चचेरे भाई अनिल टंडन को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि मृतक अक्सर उनसे झगड़ा करते थे। पुलिस को सूचना देने की धमकी देते थे। परेशान होकर आरोपियों ने अंग्रेजी शराब में सुहागा मिलाकर उन्हें पिला दी, जिससे उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने आरोपियों से सुहागा का रैपर और नुकीला हथियार जब्त कर लिया है और दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।





