सेवा, समर्पण और राष्ट्रभाव का संगम: मोदी जन्मोत्सव पर उमड़ा जागरूकता का सैलाब..युवाओ ने किया रक्तदान…अमर ने कही यह बात

बिलासपुर… देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी, जिला बिलासपुर शहर द्वारा जिला अस्पताल में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने 100 यूनिट रक्तदान कर जनसेवा का संदेश दिया। साथ ही, प्रधानमंत्री जी के जीवन और कार्यों पर आधारित विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसका अवलोकन भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि वे दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हर योजना का लाभ सीधे गरीबों तक पहुँचाकर देश के विकास को नई दिशा दी है। “आज संपूर्ण देश आनंद से भरा है। 140 करोड़ भारतीय प्रधानमंत्री की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना कर रहे हैं। हम सभी कार्यकर्ताओं को रक्तदान, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण जैसे सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए,” उन्होंने कहा।
बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने परिश्रम, दूरदर्शिता और असाधारण नेतृत्व से देश में बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने की प्रेरणा दी है। “उनके नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर मान-सम्मान बढ़ाया है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि प्रधानमंत्री जी स्वस्थ और सानंद रहें,” उन्होंने कहा।
कार्यक्रम में बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, महापौर पूजा विधानी सहित कई प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।





